चंडी में जीलैव फार्मेसी का शुभारंभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने किया उद्घाटन; 90% तक छूट पर मिलेगी दवा

Written by Sanjay Kumar

Published on:

प्रेम कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। चंडी प्रखंड के जैतिपुर स्थित पुष्पम हॉस्पिटल से पांच मकान पश्चिम जीलैव फार्मेसी का भव्य शुभारंभ 24 जून 2026 दिन बुधवार को किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर फार्मेसी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जीलैव फार्मेसी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यहां लोगों को दवाइयां 90 प्रतिशत तक की छूट पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। इससे गरीब, जरूरतमंद एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को इलाज के दौरान दवाओं पर होने वाले खर्च में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने फार्मेसी के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
जीलैव फार्मेसी के संचालक विनय कुमार सिंह एवं रविनंदन प्रसाद सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय दवाइयां उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ इस फार्मेसी की शुरुआत की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी आवश्यक दवाएं आसानी से मिल सकें।


दोनों संचालक नालंदा जिले के चंडी प्रखंड अंतर्गत गौढ़ापर गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले से ही विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनके संस्थानों में हलपलो एफपीओ कंपनी लिमिटेड, रविनंदन एग्रीकल्चर (Dehaat.com से संबद्ध) तथा बंधन पशु आहार शामिल हैं। अब स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जीलैव फार्मेसी के माध्यम से भी लोगों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में विपिन कुमार यादव, संजय कुमार सिन्हा, प्रगति आनंद, सुलेखा, मीनू प्रसाद, कुमारी खुशबू, रणधीर यादव, मनोरंजन पांडेय, सरवन कुमार यादव, गौरव मिश्रा, सरवन शर्मा, बबलू गुप्ता, सतीश कुमार, उमेश वर्मा, अनुपम कुमार, मुनचुन कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने फार्मेसी के सफल संचालन की कामना करते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
स्थानीय लोगों ने भी जीलैव फार्मेसी के शुभारंभ का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि यहां गुणवत्तापूर्ण दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी तथा चंडी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Comment