अपना नालंदा संवाददाता
हिलसा । मंगलवार को हिलसा नगर मंडल भाजपा कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नालंदा जिले के नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार को बधाई देने के लिए आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर उत्साहपूर्वक खुशी जताई।
इस अवसर पर भाजपा नालंदा के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा ने राजेश कुमार की कार्यशैली और राजनीतिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गिरियक मंडल अध्यक्ष रहते हुए राजेश कुमार ने संगठन को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय कार्य किया। कार्यकर्ताओं को उनसे बहुत अपेक्षाएं हैं और विश्वास है कि उनके नेतृत्व में नालंदा भाजपा संगठनात्मक रूप से और भी सशक्त बनेगा।
नगर मंडल अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी ने राजेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता से जिले के सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी और वे संगठन को सशक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
इस कार्यक्रम में योगेंद्र कुमार मंडल, सुरेश प्रसाद सिंह, लक्ष्मण कुमार, विकास कुमार, उदित नारायण, नंदलाल साहू, रजनीश रंजन, सुरेश प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, साहिल पटेल, भारत कुमार साहू, स्तुति कुमारी, शिवानी गुप्ता, राहुल कुमार, सोनू कुमार, बंटी आर्यन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिनव कौशल जायसवाल ने किया।