आर.पी. कॉलेज, बिहार को मिला ‘प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड 2025’

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय वर्मा
नवादा (अपना नालंदा)।बिहार के प्रतिष्ठित आर.पी. कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कॉलेज को “स्टेट एक्सीलेंस ऑनर (कॉलेज)” श्रेणी में Pride of Nation Awards 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कॉलेज के सचिव मुकेश कुमार ने प्राप्त किया। यह पुरस्कार राष्ट्रवाद, देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी तथा अकादमिक गतिविधियों से आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान Veterans India द्वारा AICTE, NBA, AIU एवं EPSI के सहयोग से आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह 16 दिसंबर 2025 को विजय दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित NDMC Convention Centre में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के शिक्षण संस्थानों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि आर.पी. कॉलेज लगातार शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक चेतना विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता रहा है। कॉलेज द्वारा युवाओं को समाज और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।
कॉलेज के सचिव मुकेश कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे संस्थान, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कॉलेज शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करता रहेगा।

Leave a Comment