दहेज हत्या मामले में एक गिरफ्तार, एक ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
हरनौत। गोखुलपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दहेज हत्या मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

थानाध्यक्ष शिवम कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला लगभग 20 दिन पूर्व दर्ज गोखुलपुर थाना कांड संख्या 23/25 से जुड़ा हुआ है, जिसमें दहेज सहित अन्य कारणों से एक विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया था।

मृतका के परिजनों ने इस संबंध में आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नामजद अभियुक्त पिंटू बिंद की पत्नी पूजा देवी (जो मृतका की भौजाई हैं) को गिरफ्तार किया। वहीं, इस मामले के एक अन्य आरोपी सियाराम बिंद के पुत्र राजीव कुमार (जो मृतका का पति है) ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment