हरनौत में मामूली विवाद ने ली हिंसक रूप, चार घायल, तीन गिरफ्तार

Written by Subhash Rajak

Published on:

हरिओम कुमार
हरनौत (अपना नालंदा)। थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में मामूली विवाद ने शुक्रवार की रात हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मकुन पासवान, चांदनी कुमारी, राम भारत और मनीष कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में घायल मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात सुरैन पासवान ने किसी बात को लेकर घर पर चढ़कर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब विरोध किया गया तो मारपीट शुरू हो गई, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल मकुन पासवान और चांदनी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले में हरनौत थाना अध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जिसे लेकर मारपीट हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के सुरेंद्र पासवान, आनंद कुमार और सागर पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment