राजगीर में प्रभु परशुराम जयंती धूम-धाम से मनाई गई

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। भगवान विष्णु के छठे अवतार, प्रभु परशुराम कि जयंती आज मंगलवार को ब्रह्मकुण्ड परिसर में तीर्थ पुरोहित पंडा कमिटी की ओर से भव्य पूजा-अर्चना के साथ धूम-धाम से मनाई गई। इस अवसर पर समिति के सचिव विकास उपाध्याय की अध्यक्षता में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय प्रचार सह प्रवक्ता एवं पंडा कमिटी राजगीर मंत्री सुधीर उपाध्याय, जदयू प्रदेश महासचिव आशुतोष कुमार पाण्डेय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपीन झा, तथा पिंटू उपाध्याय, रविराज उपाध्याय, प्रशांत कुमार उपाध्याय, सुजीत उपाध्याय, रत्न उपाध्याय, सुबोध उपाध्याय, दीपु उपाध्याय, सुरज उपाध्याय, साधु उपाध्याय, राजीव रंजन उपाध्याय, रोहित उपाध्याय सहित कई गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजा के पश्चात् सभी उपस्थितों ने एक संकल्प लिया कि आगामी वर्षों में प्रभु परशुराम जयंती और भी व्यापक स्तर पर–सार्वजनिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक सेवा अभियानों के माध्यम से–उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी।

तीर्थ पुरोहित पंडा कमिटी के पदाधिकारियों ने बताया कि परशुराम जयंती परंपरा और धर्मभावना को जीवित रखकर युवाओं में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का कार्य करेगी। उन्होंने प्रार्थना की कि यह आयोजन सामाजिक समरसता एवं संस्कृति के संवर्धन में योगदान देगा।

Leave a Comment