अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ ।शनिवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महलपर स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। डॉ. सुनील कुमार ने मंदिर परिसर में संचालित गरीब बच्चों की पाठशाला का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत व लगन से पढ़ाई कर जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा संचालित इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देने वाले होते हैं।
इसके बाद उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा, “हर नागरिक को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होना चाहिए। जलवायु परिवर्तन का दुष्परिणाम आज भीषण गर्मी के रूप में हमारे सामने है। हमें नीम, पीपल और वटवृक्ष जैसे लाभकारी वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण करना चाहिए। हर रविवार को एक घंटा वृक्षारोपण या पेड़ों की सेवा हेतु जरूर देना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि बिना वृक्षों के जीवन संभव नहीं है, इसलिए सभी को अपने आस-पास उपयुक्त स्थानों पर पेड़ लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, राजेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू, अनुग्रह नारायण, जिला मीडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार, नगर अध्यक्ष (पूर्वी) शशिकला सिन्हा,
नीरज कुमार डब्ल्यू, नगर अध्यक्ष (दक्षिणी) अविनाश कुमार, नगर महामंत्री विपीन कुमार, संजय मुखिया, ललन पासवान, लालजीत पासवान, अमित शान सिंह, रजनीश कुमार, विश्वनाथ कुमार,
सूरज कुमार, सन्नी कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, नवीन सिंह, डॉ. बी.के. अंबष्ट, सुशील कुमार, प्रभात कुमार, शत्रुघ्न कुमार, राजकुमार गुप्ता, योगेन्द्र प्रसाद, पप्पू महतो, यश राज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।