भाजपा नालंदा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार का बिहारशरीफ में भव्य स्वागत

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।भारतीय जनता पार्टी, नालंदा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार का मंगलवार को बिहारशरीफ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर, मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने एक जमीनी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर प्रदेश नेतृत्व, बिहारशरीफ विधायक सह मंत्री डॉ. सुनील कुमार और नालंदा जिले के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को बूथ स्तर तक अत्यधिक मजबूत बनाने हेतु दिन-रात मेहनत करेंगे।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे और हर कार्यकर्ता को उनकी मेहनत के अनुसार उचित सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नालंदा जिले में एनडीए उम्मीदवारों को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, जिला मंत्री तेजस्विता राधा, डॉ. अशुतोष कुमार, जिला मीडिया सह प्रभारी एवं निवर्तमान बिहारशरीफ महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू, अमित शान सिंह, धीरज पाठक, गोपाल कुमार, मनोज सिंह, रहुई मंडल अध्यक्ष बिट्टू कुमार, रविरंजन पांडे, नवीन सिंह, आज़ाद कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment