अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।नालंदा जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जिला चयन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को संविदा के आधार पर पुनर्नियोजन या सेवा अवधि का विस्तार किया जाए।
अनुशंसित कर्मियों की सूची इस प्रकार है:
- श्री वृजनंदन चौधरी, उ०व०लि०, अंचल कार्यालय चंडी
- श्री सच्चिदानंद शर्मा, उ०व०लि०, प्रखण्ड कार्यालय चंडी
- श्री श्यामसुंदर प्रसाद, पुनः उ०व०लिपिक, जिला भू-अर्जन कार्यालय, नालंदा
- श्री कामता प्रसाद, पुनः लिपिक, बाल विकास परियोजना कार्यालय हिलसा
जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि यह निर्णय कर्मियों की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सरकारी कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।






