शिक्षा, रोजगार और स्नातक मतदाताओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों कार्यकर्ता
हिलसा (अपना नालंदा)। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार के नेतृत्व में हिलसा विधानसभा क्षेत्र के हिलसा प्रखंड स्थित मानसरोवर बैंक्वेट हॉल में स्नातक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्नातक मतदाताओं के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार का स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिलसा विधानसभा क्षेत्र के जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार वर्मा ने की। कार्यक्रम में जनसुराज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिलसा विधानसभा के प्रवक्ता सह प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्नातक मतदाताओं के अधिकारों तथा शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों को लेकर जनसुराज अपनी बात रख रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अनुज कुमार जैसे शिक्षित प्रत्याशी सदन में युवाओं की आवाज उठाने और स्नातक मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखने का प्रयास करेंगे।

संवाद कार्यक्रम के दौरान स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक मतदाताओं के साथ संवाद स्थापित करना और शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े सवालों को चर्चा के केंद्र में लाना था।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य सतेन्द्र पासवान, विधानसभा प्रभारी रामबालक पासवान, युवा नेता इंजीनियर मनीष कुमार, धीरेंद्र सिंह, रामविलास पासवान, श्याम किशोर और नीरज शर्मा सहित सैकड़ों जनसुराज कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं की सहभागिता के बीच स्नातक संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।







