सनबीम सेंट्रल स्कूल कोसुक में डांडिया की धूम, मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी आकर्षण

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार

बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुक्रवार को सनबीम सेंट्रल स्कूल, कोसुक के प्रांगण में भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद उठाया।

विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जहां बच्चों ने स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। कार्यक्रम में शामिल अभिभावक भी बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर उत्साहित नजर आए।

विद्यालय के निदेशक धीरज कुमार ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को भारतीय परंपराओं और संस्कृति की जानकारी मिलती है। दुर्गापूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अजीत कुमार, मनोहर कुमार, कौशल कुमार, रोहित राज, आशुतोष भारती, शिवम सिन्हा, गुलशन कुमार, हर्षित राज, रवींद्र कुमार, मिथुन कुमार, अविनाश कुमार, मुरारी कुमार, विजेंद्र कुमार, नीतीश कुमार, सोनू कुमार, जूली कुमारी, श्वेता कुमारी, शिवम राज, मदन मोहन प्रसाद, रविशंकर पटेल, नीतीश कुमार, नेहा परवीन, शविना परवीन, आरती कुमारी, सुधीर कुमार, मिथलेश कुमार, सौम्या कुमारी, शानिया अख्तर और शाजिया अख्तर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment