“नालंदा में कांग्रेस को मिली मजबूती, सलोजद नेता अकबर खान ने थामा हाथ”

Written by Subhash Rajak

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। समाजवादी लोकतांत्रिक जनता दल ( सलोजद) के अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अकबर खान ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने यह कदम कांग्रेस की नीतियों, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व और नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला की कार्यशैली से प्रभावित होकर उठाया।

अकबर खान ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम, धनेश्वरघाट, बिहारशरीफ में जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला के नेतृत्व में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अकेला ने कहा कि अकबर खान का राजनीतिक जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने गरीबों, मजदूरों और वंचितों के लिए निरंतर कार्य किया है और शरद यादव के नेतृत्व में राजनीति को नया आयाम दिया है।

अकबर खान ने कहा कि शरद यादव की मृत्यु के बाद उनके मन में राजद में जाने का विचार आया था, लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और “मोहब्बत की दुकान” के संदेश से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। उन्होंने कहा कि नरेश प्रसाद अकेला के नेतृत्व में जिला कांग्रेस गांव-गांव तक सक्रिय है और मैं जीवनपर्यंत कांग्रेस में रहकर पार्टी के हित में कार्य करूंगा।

इस अवसर पर हैदर आलम, राजीव कुमार मुन्ना, प्रदेश नेता विवेक यादव, सरफराज मल्लिक, जेड इस्लाम, किशोर कुमार, रमेश कुमार, असगर भारती, विवेकानंद पासवान, नंदू पासवान, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, नवीन कुमार सिंह, अधिवक्ता सुनील कुमार सिन्हा, अनिल चंद्रवंशी, दिलीप कुमार, फरहत जवीं, संजू पांडे, सुभाष कुमार, राजेंद्र चौधरी, श्यामदेव राजवंशी, कृष्ण दास, मुन्नी राजवंशी सहित कई नेताओं ने अकबर खान का स्वागत किया और बधाई दी।

नेताओं ने कहा कि जब से नरेश प्रसाद अकेला ने जिला कांग्रेस की कमान संभाली है, तब से विभिन्न दलों के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के संघर्षशील नेतृत्व के प्रति भी आभार प्रकट किया।

Leave a Comment