बेन में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बेन । भारतीय जनता पार्टी, बेन मंडल की कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को अमिया बिगहा गांव में मंडल अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी के रूप में भाजपा जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल थे।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल ने कहा कि भाजपा देशहित में सतत कार्य करने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश में सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से बिहार में सरकार बनाएगी।

मंडल प्रभारी डॉ. अशुतोष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ स्तर की होती है। भाजपा का स्पष्ट नारा है “बूथ जीतो, चुनाव जीतो”। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दें और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।

जिला मीडिया सह प्रभारी एवं पूर्व बिहार महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने आगामी 31 मई को बेन में आयोजित होने वाले महारानी अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने देश और धर्म की रक्षा हेतु ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे वे भारत की महानतम शासकों की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से जयंती समारोह में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, मीडिया प्रभारी अमरेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, अजय चौहान, भोला सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जगेश्वर पाल, जितेन्द्र कुमार पाल, चंदन राज पाल, संतोष कुमार पाल, रंजीत कुमार पाल, शैलेश तिवारी, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment