ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं : भाजपा की नालंदा बैठक में आह्वान

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला कार्यालय में आईटी एवं सोशल मीडिया पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जबकि बिहार प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी दीपक मस्के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश मुख्यालय सह प्रभारी रवि केशरी, हिमांशु गुप्ता, जिला आईटी सेल एवं सोशल मीडिया संयोजक शीतेश गुंजन, सहित जिले के सभी मंडलों के संयोजक उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रदेश प्रभारी दीपक मस्के ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम है। भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना चाहिए।

दीपक मस्के ने सोशल मीडिया की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करें और साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और नकारात्मक राजनीति का भी मजबूती से खंडन करें। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है, और इसकी सच्चाई जनता तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा नालंदा में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को एक परिवार मानकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा, “पार्टी हमारी माँ है, और हम सभी इसके सदस्य हैं। आपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊँचा हुआ है।“

इस बैठक में जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, रवि राज, जिला मीडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार, रंजय चंद्रवंशी, अभयानंद पाण्डेय, योगेन्द्र मंडल, विकास कुमार, सुशील कुमार, मनस्वी शर्मा सहित सभी मंडलों के आईटी एवं सोशल मीडिया संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Comment