थरथरी प्रखंड के रायपुर कोयल विगहा में धान की रोपाई शुरू

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
थरथरी। थरथरी प्रखंड के रायपुर कोयल विगहा गांव में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने अपने खेतों को तैयार कर लिया है और सायाजी धान का बिचड़ा (धान का पौधा) खेतों में रोपना प्रारंभ कर दिया है।

गांव के किसान प्रभात शंकर ने बताया कि उन्होंने 50 कट्ठा में धान की रोपाई शुरू कर दी है। वहीं गांव के विवेक मनीष ने 25 कट्ठा और अलखभाई पटेल ने 45 कट्ठा भूमि में रोपाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके अलावा अन्य किसान भी धान की रोपाई में जुट गए हैं।

किसानों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में रोपाई का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रभात शंकर ने जानकारी दी कि सायाजी धान की किस्म लगभग 135 दिनों में तैयार हो जाती है।

ग्रामीणों को इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद है जिससे समय पर फसल तैयार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Leave a Comment