अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी, बिहारशरीफ के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में नूरसराय प्रखंड स्थित पटेल एग्री इंडस्ट्री राइस मिल का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण पैक्स, व्यापार मंडल एवं मिलों में रखे गए अवशेष धान के भौतिक सत्यापन के उद्देश्य से किया गया था।
निरीक्षण के दौरान भारतीय खाद्य निगम (FCI) के प्रतिनिधि एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, नूरसराय भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने मिल परिसर में रखे अवशेष धान की मात्रा, भंडारण की स्थिति एवं संबंधित अभिलेखों का मिलान कर जांच की।
यह कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए की गई कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत क्रय किए गए धान का भंडारण और निष्पादन सही, पारदर्शी और नियमसम्मत तरीके से किया जा रहा है।
निरीक्षण के पश्चात संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए, ताकि आगे की प्रक्रियाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण की जा सकें।