विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नालंदा की बालिका को अमेरिकी महिला ने लिया गोद, उप विकास आयुक्त ने सौंपा प्रमाण पत्र

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।आज सोमवार को नालंदा के उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नालंदा में निवासित बालिका मोना सिंह को अमेरिकी एकल महिला सुश्री नूपुर सिंह को विधिवत रूप से गोद सौंपा गया। यह दत्तक प्रक्रिया किशोर न्याय अधिनियम, 2015 (संशोधित 2021) एवं केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA), नई दिल्ली द्वारा निर्धारित सभी प्रक्रियाओं की पूर्ति के बाद पूरी की गई।

उप विकास आयुक्त ने गोद लेने की अंतिम प्रक्रिया के तहत सुश्री नूपुर सिंह को दत्तक प्रमाण पत्र एवं मोना सिंह का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा), सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन नालंदा ने बालिका मोना सिंह को उनके नए जीवन और परिवार के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment