नालंदा सैनिक स्कूल के डॉ. प्रमोद कुमार को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। नालंदा जिले के लिए यह गर्व का क्षण है। नानंद स्थित नालंदा सैनिक स्कूल के सीनियर मास्टर डॉ. प्रमोद कुमार का चयन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025 के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान आगामी 5 सितंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी सूची में बिहार से तीन शिक्षकों का चयन हुआ है, जिनमें नालंदा के डॉ. प्रमोद कुमार भी शामिल हैं। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

नवाचार और अनुशासन के लिए सम्मान

डॉ. प्रमोद कुमार को यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में उनके नवाचार, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिए गए योगदान के लिए दिया जा रहा है। वे लंबे समय से नालंदा सैनिक स्कूल में उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल तैयार करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल

उनके चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। डॉ. प्रमोद का यह योगदान अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।”

Leave a Comment