इंस्टाग्राम प्रेम में विवाहिता घर छोड़ प्रेमी संग फरार, पुलिस ने दो दिन में बरामद किया

Written by Sanjay Kumar

Published on:

आर संतोष भारती
कतरीसराय(अपना नालंदा)। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्यार एक विवाहिता को इतना भा गया कि वह शादी के महज चार माह बाद पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के छाछुबिगहा गांव निवासी कैलू राम की पुत्री निशा कुमारी का है, जिसकी शादी राजगीर विस्थापित नगर निवासी सोनू कुमार से चार महीने पहले हुई थी।


जानकारी के अनुसार, लगभग छह महीने पहले निशा की इंस्टाग्राम पर जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंजोश गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ मिंटू सिंह के पुत्र रितिक कुमार से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कुछ दिनों पहले उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इसके बाद निशा मायके आ गई और वहां से प्रेमी के बुलावे पर घर छोड़कर भाग गई।
गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पीड़िता की मां सविता देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान युवती के मोबाइल नंबर का विवरण और विश्लेषण करने पर पता चला कि वह रितिक के साथ भागी है। मामले की जांच अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को सौंपी गई और महिला सिपाही संचिता कुमारी को सहयोगी के रूप में लगाया गया। लोकेशन ट्रेस कर दो दिन के भीतर सिकंदरा थाना की मदद से युवती को रितिक के घर से बरामद कर लिया गया।
पुलिस के पहुंचने से पहले युवक फरार हो गया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद युवती को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Comment