संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। बेन प्रखंड में रविवार को क्षेत्रीय विधायक सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सभी वर्गों के समुचित विकास के लिए कृतसंकल्पित है और बोलने से अधिक, काम करने में विश्वास रखती है।
उद्घाटन किए गए कार्यों में प्रमुख रूप से शामिल हैं –
- ग्राम मोबारकपुर स्थित गयानी बगीचा में मनरेगा से नवनिर्मित खेल मैदान।
- ग्राम कोल्हुया में शांति देवी के घर से मो. सकिल के घर तक पीसीसी ढलाई।
- ग्राम धरहरा में टुनटुन चौधरी के घर से राउत टोली तक पीसीसी ढलाई।
- ग्राम मोबारकपुर के गयानी बगीचा में चाहरदीवारी निर्माण।
- ग्राम मैजरा में पीएम रोड से देवी स्थान तक पीसीसी ढलाई।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूरदृष्टि वाले नेता हैं, जिनके फैसले सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले दशकों के लिए होते हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में हुए विकास कार्यों का डंका पूरे देश में बज रहा है और अब “बिहारी” कहलाना गर्व की बात है।
उन्होंने बताया कि बेन प्रखंड में कई और सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें शामिल हैं।
बड़ी मठ से रामगंज पक्की सड़क होते हुए नोहसा पक्की सड़क तक।
दया बिगहा पक्की सड़क से मैत्रा मध्य विद्यालय तक।
नहर पर से दाहाघाट तक सड़क निर्माण।
देवरिया छकजारी नल से देवरिया गांव तक सड़क निर्माण।
इन परियोजनाओं का कार्यारंभ शीघ्र होगा।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द पटेल, टुनटुन सिंह, जीतेंद्र सिंह, उत्तम पटेल, अजीत सिंह, जीतू मुखिया, शम्भू पासवान, नागमणि प्रसाद, मो. बहावुदीन, भागेरण पाल, दीपक दास, धुरी मांझी, शैलेन्द्र पाल, मो. कलीम, सीताराम केवट, संतोष मुखिया, गौतम पटेल, सोहित पटेल, गौरी पटेल, गोल्डेन कुमार, सुकांत कुमार, शम्भू कुमार, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र प्रसाद, अशोक प्रसाद, उपेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।