हरनौत में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह, विनोद चंद्राकर बोले – नरेश अकेला के नेतृत्व में ही चलेगा संगठन

Written by Subhash Rajak

Published on:


अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)।कांग्रेस के नवनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री विनोद चंद्राकर ने कहा कि नालंदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला पार्टी के मजबूत और अनुशासित नेता हैं। पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को जिलाध्यक्ष अकेला के नेतृत्व में काम करना होगा।

वे रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत में आयोजित विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह का आयोजन कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया था।

झारखंड में ‘मैइय्या सम्मान योजना’, बिहार में ‘माई बहिन मान योजना’ से मिलेगी जीत: चंद्राकर

विनोद चंद्राकर ने अपने संबोधन में झारखंड में चल रही कांग्रेस गठबंधन सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड में महिलाओं को ‘मैइय्या सम्मान योजना’ के तहत ₹2500 प्रति माह मिल रहा है, और बिहार में भी कांग्रेस ‘माई बहिन मान योजना’ के माध्यम से विजय हासिल कर सरकार बनाएगी।

जिलाध्यक्ष ने किया आभार व्यक्त, कार्यकर्ता बने आधार

जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने समारोह में कहा कि सुनील सिन्हा पार्टी के सशक्त नेता हैं और उन्हें बड़े भाई का दर्जा देते हुए इस सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह प्रखंड हरनौत में कांग्रेस का ऐसा कार्यक्रम आयोजित करने को संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार सिन्हा ने हरनौत की जनता से आह्वान करते हुए कहा, “आप हमें ताकत दीजिए, हरनौत से कांग्रेस का विधायक बनाइए, हम क्षेत्र की खोई हुई गरिमा और विकास की धारा को फिर से बहाल करेंगे।”

सम्मान के साथ संगठन को दी मजबूती

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विनोद चंद्राकर, जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला, फरहत जबीं, संजू पांडेय, मंजू कुमारी, विवेकानंद पासवान, चंद्रमणि कुमार, रौशन कुमार, राजीव कुमार, सरफराज मल्लिक, संजय पासवान, संटू कुमार, वाल्मीकि यादव, रविकांत कुमार समेत अनेक नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अंगोछा भेंट कर सम्मान दिया गया।

नेताओं ने जताई एकजुटता, रखे विचार

कार्यकर्ता सम्मान समारोह को हैदर आलम, नंदू पासवान, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, दिलीप मंडल, राजीव कुमार मुन्ना, कृष्णा दास, असगर भारती, संजय कुमार पासवान, रमेश कुमार, शशिभूषण कुमार टुनटुन, रेनू कुमारी आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Comment