संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला की नई जिला कमेटी की घोषणा पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने की। यह कमेटी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया के निर्देश पर गठित की गई है।
नई कमेटी में बिहारशरीफ महानगर उत्तरी के निवर्तमान अध्यक्ष अमरेश कुमार को प्रमोशन देकर भाजपा नालंदा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। अमरेश कुमार की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
अमरेश कुमार ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे 2013 से भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं और अब तक मानवाधिकार मंच के जिला मंत्री, बिहारशरीफ महानगर मंडल के उपाध्यक्ष, महामंत्री, दो बार बिहारशरीफ महानगर उत्तरी के अध्यक्ष और जिला मीडिया सह प्रभारी जैसे दायित्व निभा चुके हैं।
उन्होंने कहा, “मुझे पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाते हुए नालंदा जिले में भाजपा को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करूंगा। एक साधारण कार्यकर्ता को जिला मंत्री बनाकर पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।”
अमरेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए देश और भाजपा को आगे बढ़ाना है।
अमरेश कुमार को बधाई देने वालों में मंत्री डॉ. सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह, राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, सुधीर कुमार सिंह, डॉ. अशुतोष कुमार, शैलेन्द्र कुमार, साबो देवी, नीरज कुमार डब्ल्यू, तेजस्विता राधा, पूर्व जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।