खोदागंज थाना में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन, 12 शस्त्रों की हुई जांच

Written by Sanjay Kumar

Published on:

मोहम्मद जियाउद्दीन
इस्लामपुर(अपना नालंदा)।खोदागंज थाना परिसर में बुधवार को शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 14 लाइसेंसधारी शस्त्र पंजीकृत हैं। इनमें से 12 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया, जबकि एक शस्त्र पहले से ही थाने में जमा है।

उन्होंने बताया कि शेष एक शस्त्र का भी शीघ्र सत्यापन कर लिया जाएगा। यह प्रक्रिया आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य विभागीय कर्मी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment