हिरण्य पर्वत के मंसूर नगर में पहुंचा नल जल योजना का पानी, दो वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे बिहारशरीफ के हिरण्य पर्वत स्थित बड़ी पहाड़ी क्षेत्र के मंसूर नगर के लोगों के लिए राहत की खबर है। दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नल जल योजना’ का पानी इन गलियों में पहुंचने लगा है। पानी पहुंचते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार का आभार जताया।

Water from the Nal Jal Yojana reached Mansoor Nagar of Hiranya Parbat, the wait of two years ended

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचाने की दिशा में प्रयास जारी है। इसी क्रम में पहाड़ी क्षेत्रों में भी पाइपलाइन बिछाई गई थी और अधिकांश घरों में कनेक्शन भी जोड़ा गया, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी, जिससे हजारों परिवारों को निराशा का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय निवासी एवं भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी तथा बिहारशरीफ महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष अमरेश कुमार ने इस गंभीर जल संकट को लेकर नगर आयुक्त को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा था। समाधान में हो रही देरी को देखते हुए उन्होंने स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार से हस्तक्षेप की मांग की।

डॉ. सुनील कुमार ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। परिणामस्वरूप, वर्षों से प्रतीक्षारत मंसूर नगर की गलियों में अब नल जल योजना का पानी बहने लगा है।

इस उपलब्धि पर अमरेश कुमार समेत स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई। अमरेश कुमार ने कहा कि मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने हमेशा अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी भी कई घरों में कनेक्शन नहीं जुड़ पाया है, जिसे शीघ्र ही जोड़ने की आवश्यकता है। नगर निगम एवं बुडको द्वारा युद्धस्तर पर शेष कार्यों को पूरा करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता अतिश कुमार, नवल कुमार यादव, रवि कुमार, ओम कुमार, कुंदन कुमार, सुधीर कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री, नगर आयुक्त और बुडको अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment