ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ की सफलता पर नगरनौसा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
नगरनौसा । भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए सफल ऑपरेशन ‘सिन्दूर’ की उपलब्धि पर बुधवार को नगरनौसा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगरनौसा अस्पताल के पास एनएच 431 चंडी-दनियावां मुख्य मार्ग से हुई। यह यात्रा नगरनौसा के बीच बाजार, पशु हाट, नगरनौसा बस स्टैंड, बड़ीहा रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर तक निकाली गई।

यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “भारतीय सेना अमर रहे” जैसे नारों के साथ पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभयनंदन पांडेय ने कहा कि भारतीय सेना ने हमेशा दुश्मन को करारा जवाब दिया है और ऑपरेशन सिन्दूर इसकी ताजा मिसाल है। वहीं, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने यह साहसिक कार्रवाई कर पूरे देश को गर्व महसूस कराया है।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि पूरे देश के आत्मविश्वास और गौरव की प्रतीक है।

इस तिरंगा यात्रा में मनीष कुमार, पिंटू कुमार, अविनाश कुमार, अयोध्या राम, कमलेश मांझी, मनिंद्र कुमार, गणेश कुमार, सीताराम सिंह, संतोष कुमार, उमेश साव, सन्नी कुमार, अंकुर कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Comment