इस्लामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मारपीट, नशा और पुलिस पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
इस्लामपुर । इस्लामपुर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनील कुमार पांडेय ने जानकारी दी कि वेले गांव में मारपीट की घटना को लेकर की गई छापेमारी में नामजद आरोपी विशुनदेव मिस्त्री और उनके पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, इस्लामपुर बाजार से शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान खोदागंज थाना क्षेत्र के रुपसपुर गांव निवासी के रूप में हुई है। उसे नशे की हालत में हंगामा करते हुए पकड़ा गया।

इसी क्रम में, पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपी संतोष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर उसे नीमचक बथानी थाना क्षेत्र की सीमा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी इस्लामपुर थाना क्षेत्र के दमड़ियाबिगहा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ इस्लामपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 221/2025 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment