खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: फेंसिंग स्पर्धा में हरियाणा का जलवा, तीनों स्वर्ण जीतकर किया समापन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

सुभाष रजक
राजगीर (अपना नालंदा)।खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इनडोर स्टेडियम में आयोजित फेंसिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन हरियाणा की टीमों का दबदबा देखने को मिला।

बृहस्पतिवार को खेले गए निर्णायक मुकाबलों में हरियाणा ने लड़कों की सेबर और लड़कियों की एपे तथा फॉयल टीम स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता का भव्य समापन किया।

Khelo India Youth Games 2025: Haryana shines in fencing competition, concludes by winning all three gold medals

हरियाणा ने कुल सात स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल कर फेंसिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य के साथ दूसरा स्थान पाया। वहीं चंडीगढ़, तमिलनाडु और राजस्थान ने एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पांच टीमों में जगह बनाई।

हरियाणा की गर्ल्स एपे टीम की कप्तान दीपांशी ने टीम की सफलता का श्रेय कोचिंग स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा, “यह मेरा टीम इवेंट में लगातार दूसरा स्वर्ण है। हमारी सफलता में कोचों की मेहनत और मार्गदर्शन अहम भूमिका में रहा।”

सेबर टीम के कप्तान उज्जवल ने कहा,

“यह मेरा खेलो इंडिया में पहला अनुभव था और टीमवर्क तथा संकल्प के बल पर हम स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। हम अपने कोचेज—कपिल सर, राजपाल यादव सर, नरेंद्र सिंह सर और सुरेश सर के आभारी हैं।”

हरियाणा के हेड कोच नरेंद्र सिंह ने कहा,

“हमारे खिलाड़ियों ने अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। यह प्रदर्शन राज्य की फेंसिंग संस्कृति और प्रशिक्षण पद्धति की सफलता को दर्शाता है।”

फाइनल मुकाबलों के परिणाम:

लड़के – सेबर टीम स्पर्धा

  • स्वर्ण: हरियाणा ने तमिलनाडु को 45-22 से हराया।
  • कांस्य: पंजाब और गुजरात।

लड़कियां – एपे टीम स्पर्धा

  • स्वर्ण: हरियाणा ने महाराष्ट्र को 45-39 से हराया।
  • कांस्य: कर्नाटक और मणिपुर।

लड़कियां – फॉयल टीम स्पर्धा

  • स्वर्ण: हरियाणा ने चंडीगढ़ को 45-33 से हराया।
  • कांस्य: मणिपुर और महाराष्ट्र।

Leave a Comment