The Smart City Bihar sharif Bihar | बिहारशरीफ़ की एक झलक !

Written by Subhash Rajak

Published on:

नमस्कार दोस्तों ! आज हम बात करने जा रहे है बिहार राज्य के नालंदा जिले मे स्थित “The Smart City Bihar sharif Bihar” के बारे में  | बिहारशरीफ जो दो शब्दों से मिलकर बना है “बिहार” जिसे विहार शब्द लिया गया है और जो राज्य का नाम भी है दूसरी तरफ “शरीफ” जिसका अर्थ है महान |

बिहारशरीफ शहर को बिहार राज्य का साफ-सुथरा शहर माना जाता है और बिहार शरीफ को जुलाई 2015 में उन 100 शहरों की प्रारंभिक सूची में चुना गया था जिन्हें SMART CITY परियोजना के लिए प्रतिस्पर्धा करनी थी। 

तो चलिए इस लेख को आगे बढ़ाते हुए आपको बिहारशरीफ के बारे में विस्तृत जानकारी देते है| नालंदा जिला का प्रशासनिक मुख्यालय बिहारशरीफ है |

बिहारशरीफ का इतिहास  | History of Smart city Bihar sharif 

Contents

10वीं शताब्दी में बिहारशरीफ पाल राजवंश (Pala Dynasty) की राजधानी के रूप में हुआ करती थी और इसमें 5वीं शताब्दी का गुप्त स्तंभ और कई मस्जिदें और मुस्लिम कब्रें हैं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध 14वीं शताब्दी के सूफी योद्धा सैयद इब्राहिम मलिक बया की कब्र है जो पीर पहाड़ी (हिरण्य पर्वत) पर स्थित है |

पास में ओदंतपुरी में स्थित एक महान विहार या बौद्ध शिक्षा महाविद्यालय के अवशेष हैं। पाल साम्राज्य के तहत, ओदंतपुरी बिहार शरीफ के स्थल पर एक प्रमुख बौद्ध मठ विश्वविद्यालय बनाया गया था।14वीं शताब्दी की शुरुआत में, शहर पर दिल्ली सल्तनत ने कब्ज़ा कर लिया था।

बिहारशरीफ पर बाद में अन्य मुस्लिम राजवंशों ने  शासन किया और फिर 1947 में भारतीय स्वतंत्रता तक अंग्रेजों द्वारा शासन किया गया। शहर में महत्वपूर्ण बौद्ध, हिंदू और मुस्लिम विरासत स्थल और स्थलचिह्न हैं।

1869 में शहर को नगर पालिका का गठन किया गया। यह अब एक सड़क और रेल केंद्र के साथ-साथ एक कृषि व्यापार केंद्र भी है। इसके बोधगया में मगध विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेज हैं। नालन्दा, एक बौद्ध मठ केंद्र, बिहार शरीफ के दक्षिण पश्चिम में स्थित है।

बिहारशरीफ का ऐतिहासिक महत्व | Historical importance of smart city Bihar sharif 

बिहारशरीफ का इतिहास इसे विशेष बनती है, यहाँ के सभी स्थल प्राचीन काल से जुड़े है और भारत के इतिहास को प्रदर्शित करते है | बिहारशरीफ एतिहासिक रूप से एक महत्वपूर्ण स्थल है जो तरह – तरह के धर्मों के साथ जुड़ा है |

बिहारशरीफ प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के निकट स्थित है और यह पांचवीं शताब्दी ईस्वी में स्थापित एक प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र था। यह क्षेत्र न केवल इस्लाम धर्म से जुड़े धरोहर से भरा पड़ा है बल्कि बोद्ध और हिन्दू धर्म से भी जुड़े कई सारे स्थल है | यहाँ प्राचीन जाल से जुड़े कई मंदिर, मठ और कलाकृतियाँ स्थित हैं।

यहाँ का प्राकृतिक सौन्दर्य, पहाड़ियाँ, मंदिर, इस्लाम धर्म से जुड़े स्थल और कई प्रकार के पर्यटन स्थल इसे मुख्य रूप से प्रसिद्ध करती है |

धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता | The Smart City Bihar sharif

बिहारशरीफ शहर बिहार राज्य के नालंदा जिले का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के लिए प्रसिद्ध है। 

धार्मिक विविधता | The Smart City Bihar sharif

बिहारशरीफ में कई प्राचीन हिंदू धार्मिक स्थल है जैसे मणिराम का अखाड़ा, संत बाबा का मंदिर, मोरा तालाब इत्यादि | बिहारशरीफ बौद्ध धर्म के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नालंदा विश्वविद्यालय खंडर के निकट स्थित है जो प्राचीन समय में एक प्रसिद्ध बौद्ध शिक्षा केंद्र था।

बिहारशरीफ में आपको इस्लाम धर्म से भी जुड़े कई सारे महत्वपूर्ण स्थल है जैसे इब्राहीम बया मकबरा जो है प्रसिद्ध संत – योद्धा का मकबरा है, छोटी दरगाह, बड़ी दरगाह इत्यादि | इस प्रकार बिहारशरीफ ने कई धर्म से जुड़े इतिहास को अपने गर्भ में समेटे हुआ है और ये धार्मिक विविधता को प्रदर्शित करता है |

सांस्कृतिक विविधता | The Smart City Bihar sharif

बिहारशरीफ की लोक संस्कृति बहुत समृद्ध है और यहाँ कई पारंपरिक त्योहार बड़े धूम – धाम से मनाए जाते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख त्योहार हैं – छठ पूजा, दुर्गा पूजा, ईद, दिवाली इत्यादि । बिहारशरीफ की कला और शिल्प परंपरा भी बहुत समृद्ध है, और यहाँ कई पारंपरिक कला और शिल्प रूप हैं|

बिहारशरीफ के व्यंजन भी बहुत प्रसिद्ध हैं और यहाँ आपको कई प्रकार के पारंपरिक और स्वाधिस्त व्यंजन मिलेंगे, जिनमें से कुछ प्रमुख व्यंजन हैं – लिट्टी-चोखा, झाल-मुरी और मालपुआ इत्यादि।

बिहारशरीफ के प्रमुख दर्शनीय स्थल | The Smart City Bihar sharif

बिहारशरीफ में आपको कई तरह के दर्शनीय स्थल देखने को मिलेंगे चाहे वो बोद्ध धर्म से जुड़ा हो या इस्लाम या हिन्दू धर्म से जुड़ा हो, लेकिन हम आपको यहाँ कुछ प्रसिद्ध स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं |

हिरण्य पर्वत | The Smart City Bihar sharif

हिरण्य पर्वत जिसे आप बड़ी पहाड़ी के नाम से भी जानते होंगे और प्राचीन समय में इसे पीर पहाड़ी भी कहा जाता है | इस पर्वत के आसपास के पत्थरों की दशा देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह पर्वत भगवान बुद्ध के कालखंड से जुड़ा हुआ हैं और साथ ही इस पर्वत का इतिहास इब्राहीम बया से भी जुड़ा है |

इब्राहीम बया एक प्रसिद्ध सूफी संत – योद्धा थे और इनकी मृत्यु होने के बाद इनके देह को यहाँ इसी पर्वत में दफनाया गया था और इसी पर्वत के एक छोर पर उनका मकबरा का निर्माण किया गया था जो आज भी मौजूद है |

इब्राहीम बया मकबरा | The Smart City Bihar sharif

यह मकबरा बिहार शरीफ के हिरण्य पर्वत (प्राचीन समय में पीर पहाड़ी भी कहा जाता था) के ऊपर स्थित इस्लाम धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण पवित्र स्थल है |

यह मकबरा महान संत इब्राहीम बया का है जिसे उनके सात बेटों में से सबसे बड़े वाले बेटे ने बनवाया था | इब्राहीम बया की मृत्यु होने के पाश्चात उनके देह को इसी पहाड़ी में दफनाया गया था | 

कारगिल पार्क | The Smart City Bihar sharif

बिहारशरीफ में स्थित कारगिल पार्क में कारगिल युद्ध में लड़ने वाले शहिद वीर जवानों की यादें है | इस पार्क के राइट साइड के तरफ वीर जवान का बन्धूक रखा हुआ है और लेफ्ट साइड में tank जो कारगिल युद्ध में उपयोग हुआ था |

आप जब इस पार्क के अंदर जाएंगे और भ्रमण करेंगे तो आपको वह सभी शहीद जवानों की एक सूची मिलेगी जो बिहार राज्य के तरफ से अपने देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए | 

मणिराम का अखाड़ा | The Smart City Bihar sharif

बाबा मणिराम का अखाड़ा हिन्दू धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल हैं | इस मंदिर का वातावरण, शांत और आध्यात्मिक हैं जो श्रद्धालुओं को शांति और ध्यान का अनुभव कराती हैं |

यहाँ जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से बाबा मणिराम की पूजा व प्रार्थना करते हैं उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती हैं | यह एक ऐसा मंदिर है जहां लंगोट चढ़ाया जाता है |

छोटी दरगाह | The Smart City Bihar sharif

छोटी दरगाह बिहार शरीफ के अम्बर मोहल्ला में है | यह मखदूम सुल्तान सैयद शाह अहमद चारमपोस तांग बरहाना रहमतुल्लाह अल्लैह का एक बहुत बड़ा और पुराना मकबरा है | यह एक बहुत बड़ा और पुराना मकबरा है और यहाँ हर साल हजारों श्रद्धालु आते है| 

बड़ी दरगाह | The Smart City Bihar sharif

बिहारशरीफ की बड़ी दरगाह नालंदा जिले में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है, जहां सूफी संत मखदूम शाह शरफुद्दीन याहिया मनेरी की मजार है। इसकी स्थापना 14वीं शताब्दी में हुई थी और यह मुस्लिम व अन्य सभी धर्मों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है।

यहाँ हर साल उर्स उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें सूफी संगीत और कव्वालियों का आयोजन होता है। इसकी सुंदर स्थापत्य कला और धार्मिक महत्व इसे खास बनाते हैं। इसके पास नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर और पावापुरी जैन मंदिर जैसे दर्शनीय स्थल भी हैं, जो इसे पर्यटन के लिए आकर्षक बनाते हैं।

सुभाष पार्क | The Smart City Bihar sharif

यह पार्क बिहारशरीफ के सबसे खूबसूरत पार्क के रूप में खड़ा है। पार्क का आकर्षण हरी-भरी हरियाली, विविध फूलों और पौधों द्वारा बनाए रखा गया है। उल्लेखनीय सुविधाओं में झूले, कृत्रिम घास, नौकायन, दौड़ने के ट्रैक और हर सुबह मुफ्त प्रवेश शामिल हैं, जो इसे अन्य पार्कों से अलग करते हैं। 

संत बाबा का मंदिर | The Smart City Bihar sharif

बिहारशरीफ में स्थित संत बाबा का मंदिर हमे सेवा और धर्म से जोड़ता है बाब का मंदिर उन्ही के निर्वाण स्थान में बनाया गया है और इसी स्थान में वो अपना दरबार लगते थे और लोगों को धर्म और सेवा का ज्ञान देते थे | संत बाबा में दैविक शक्तियां है और वो अपने समय के सबसे महान और प्रसिद्ध संत थे |

मोरा तालब | The Smart City Bihar sharif

बिहारशरीफ का मोरा तालाब का इतिहास मौर्यकालीन से जुड़ा हुआ है | ऐसा कहा जाता है की इस तालाब का निर्माण मौर्यकालीन में हुआ था |

इस तालाब की समृद्धि सूर्य मंदिर(Sun Temple) बनने के बाद और भी बढ़ गई और यह आस्था का मुख्य केंद्र बन गया | यह तालाब न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि यह पर्यटन दृष्टिकोण से भी एक महत्वपूर्ण स्थल है | यहाँ माह पर्व छठ बड़ी उत्साह के साथ मनाया जाता है |

वज्र विद्या फुलाहारी बोद्ध मंदिर | The Smart City Bihar sharif

वज्र विद्या फुलाहारी बोद्ध मंदिर जो बिहार राज्य के बिहार शरीफ में स्थित है | यह मंदिर बोद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है और यह मंदिर बोद्ध शिक्षा, ध्यान और आध्यात्मिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है | इस मंदिर का वातावरण पर्यटकों और श्रद्धालुओं को शांति प्रदान करता है | 

बिहारशरीफ का वर्तमान और विकास | The Smart City Bihar sharif

बिहारशरीफ वर्तमान समय में काफी आगे बढ़ रहा है और भविष्य में इस शहर का विकास और भी होगा | बिहारशरीफ नालंदा जिला का एक समृद्ध शहर और इसे smart cities के अंतर्गत रखा रखा गया है | समय के साथ – साथ बिहारशरीफ काफी आगे बढ़ेगा और बिहार राज्य को भी विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगा |

बिहारशरीफ कैसे पहुँचे? | How To Reach The Smart City Bihar sharif

बिहारशरीफ बिहार राज्य के नालंदा जिले में है | यहाँ तक आने के लिए आप हवाई,सड़क या रेल मार्ग का चयन कर सकते है |

निष्कर्ष | Conclusion 

बिहारशरीफ नालंदा जिला का एक महत्वपूर्ण स्थल है | यहाँ का इतिहास और यहाँ की प्रसिद्ध जगहे इसे खास बनती है | इस शहर में आपको हर धर्म से जुड़ी इतिहास के बारे में पता चल सकता है |

बिहारशरीफ बिहार राज्य को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यहाँ का वातावरण, हरी-भरी हरियाली, पहाड़ियाँ इत्यादि इसे और भी सुन्दर बनाती है |

इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद और यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न हो तो आप हमारे कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से जुड़ सकते है |

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Frequently asked questions 

1. बिहारशरीफ कहाँ स्थित है ?

उत्तर – बिहारशरीफ बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित है |

2. बिहारशरीफ़ का मिड पॉइंट क्या है ?

उत्तर- भरावपर |

3. नालंदा जिला का प्रशासनिक मुख्यालय क्या है?

उत्तर- नालंदा जिला का प्रशासनिक मुख्यालय बिहारशरीफ है |

4. इब्राहीम बया मकबरा किस पर्वत पर स्थित है?

उत्तर –  इब्राहीम बया मकबरा हिरण्य पर्वत पर स्थित है |

5. नालंदा विश्वविद्यालय खंडर और बिहारशरीफ के बीच कितनी दूर है?

उत्तर- नालंदा विश्वविद्यालय खंडर और बिहारशरीफ के बीच लगभग 14-15 km की दूरी है |

6. बिहारशरीफ में कौन – कौन से पार्क है?

उत्तर – यहाँ आपको तरह – तरह के पार्क मिलेंगे जैसे कारगिल पार्क, सुभाष पार्क, हिरण्य पर्वत पर भी स्थित आपको एक पार्क मिलेगा |

Leave a Comment