नमस्कार दोस्तों ! इतिहास के पन्नों को प्रदर्शित करने वाला नालंदा जिला में स्थित एक और महत्वपूर्ण एतिहासिक स्थल जहां मौर्य युग से जुड़ी अवशेष पाए गए है |
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित जुआफ़रडीह गाँव(Zuafardih Village) के बारे में जहां नालंदा के इतिहास से जुड़ी कई सारे अवशेष मिले है | तो चलिए जानते है इस स्थल में क्या-क्या मिला है?
Contents
- 1 जुआफ़रडीह गाँव से जुड़ी जानकारी | Information related to Zuafardih Village
- 2 जुआफ़रडीह गाँव में क्या – क्या पाए गए? | What was found in Zuafardih Village?
- 3 जुआफ़रडीह गाँव का एतिहासिक महत्व | Historical importance of Zuafardih Village
- 4 जुआफ़रडीह कैसे पहुँचे? | How to reach Zuafardih?
- 5 निष्कर्ष | Conclusion
- 6 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न? | Frequently asked questions
जुआफ़रडीह गाँव (Zuafardih Village) नालंदा विश्वविद्यालय के खँड़रों से लगभग 3-4 km की दूरी पर स्थित है | हाल ही में हुए पुरातात्विक उत्खनन में 600 ई पू के मौर्य युग के अवशेष मिले हैं |
भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण द्वारा खुदाई के दौरान एक स्तूप और उसके पूर्व में तालाब पाया गया था | इसके अलावा और भी कई सारे अवशेष पाए गए जो मौर्यकालीन से जुड़े है |
जुआफ़रडीह का स्तूप लगभग 100 वर्ष पुराना है और यह स्तूप ठीक उसी प्रकार का है जैसा वैशाली, लौरिया और नंदनगढ़ में पाया गया है | यह एतिहासिक स्थल करीब 10 एकड़ में फैला हुआ है |
जुआफ़रडीह गाँव में क्या – क्या पाए गए? | What was found in Zuafardih Village?
जुआफ़रडीह गाँव (Zuafardih Village) में इस स्थल से जुड़े कई अवशेष पाए गए जैसे स्तूप, टेराकोटा, कांच और तांबे की बनी चूड़ियों के टुकड़े, लोहे से बनी तीर और कटोरे के आकार जैसे बने हुए बर्तन इत्यादि पाए गए |
जुआफ़रडीह गाँव का एतिहासिक महत्व | Historical importance of Zuafardih Village
जुआफ़रडीह गाँव (Zuafardih Village) नालंदा जिले का एक महत्वपूर्ण एतिहासिक स्थल है | यहाँ पाए गए अवशेष मौर्य कालीन से जुड़े है जो हमे उस समय काल के बारे में बताता है और अतीत के साथ जोड़ता है |
यहाँ पाए गए स्तूप, कांच ओर तांबे की बनी चूड़िया, टेरकोटा और अन्य पाए गई चीजे प्राचीन समय के तोर तरीकों को प्रदर्शित करती है और हमे उस समय में उपयोग होने वाली सामग्री के बारे में बताती है |
जुआफ़रडीह कैसे पहुँचे? | How to reach Zuafardih?
जुआफ़रडीह गाँव (Zuafardih Village) बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित है और यहाँ तक पहुँचने के लिए आप हवाई, सड़क या रेल मार्ग का चयन कर सकते है |
- निकटतम हवाई अड्डा : जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा , पटना
- निकटतम रेल्वे स्टेशन : नालंदा रेल्वे स्टेशन
- निकटतम बस स्टेशन : नालंदा बस स्टेशन
निष्कर्ष | Conclusion
इतिहास की धरोहर और संस्कृति को लपेटे हुए यह स्थल हमे अतीत की याद दिलाता है | जुआफ़रडीह गाँव (Zuafardih Village) नालंदा का एक महावतपूर्ण एतिहासिक स्थल है हमे भारत व नालंदा के इतिहास के साथ जोड़ता है |
अतः आशा करते है हमारा यह ब्लॉग जरूर आपके काम आया होगा और यदि किसी भी प्रकार का प्रश्न या आप हमे कुछ बताना चाहते है तो आप हमारे कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से जुड़ सकते है |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न? | Frequently asked questions
1. जुआफ़रडीह कहाँ स्थित है?
उत्तर – जुआफ़रडीह बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित है |
2. जुआफ़रडीह नालंदा विश्वविद्यालय के खँड़रों से कितनी दूरी पर है ?
उत्तर – जुआफ़रडीह नालंदा विश्वविद्यालय के खँड़रों से लगभग 3-4 km की दूरी पर स्थित है |
3. जुआफ़रडीह में किस काल से जुड़े अवशेष पाए गए?
उत्तर – जुआफ़रडीह में मौर्य काल से जुड़े अवशेष पाए गए |
4. जुआफ़रडीह में क्या- क्या पाए गए?
उत्तर – स्तूप, टेराकोटा, कांच और तांबे की बनी चूड़ियों के टुकड़े, लोहे से बनी तीर और कटोरे के आकार जैसे बने हुए बर्तन इत्यादि पाए गए
5. जुआफ़रडीह कैसे पहुँचे?
उत्तर – जुआफ़रडीह नालंदा जिले में स्थित है यहाँ तक आने के लिए आप हवाई, सड़क या रेल मार्ग का चयन कर सकते है | नालंदा आने के पश्चात आप टैक्सी या बस के माध्यम से जुआफ़रडीह तक पहुँच सकते है |