अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। जिलाधिकारी नालंदा शशांक शुभंकर ने गुरुवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत हरनौत प्रखंड के गोनावां रोड पर स्थित निर्माणाधीन रेलवे फाटक ओवरब्रिज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में तेजी लाने पर बल दिया।
इस मौके पर बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी, प्रशिक्षु समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।