राजगीर जू सफारी में विश्व पर्यावरण दिवस पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित, कर्मचारियों में दिखा पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
राजगीर।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजगीर जू सफारी में पर्यावरण संरक्षण के संदेश को केंद्र में रखते हुए एक विशेष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जू सफारी के वनरक्षियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरणीय ज्ञान का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यावरण, वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर कर्मचारियों की जानकारी को सुदृढ़ करना एवं उनमें जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों ने विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देकर न केवल अपने ज्ञान का परिचय दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगामी 5 जून को सम्मानित किया जाएगा।

प्रथम स्थान पर वनरक्षी अजय कुमार वर्मा, सौरभ कुमार एवं सुनील कुमार सुमन रहे।

द्वितीय स्थान सफारी गाइड हेमंत कुमार सुधांशु, चंदन कुमार एवं विक्की कुमार को प्राप्त हुआ।

तृतीय स्थान पर वनरक्षी बवन कुमार, दुर्गा कुमार एवं अनुस मंसूरी रहे।

राजगीर जू सफारी की यह पहल न केवल कर्मचारियों में पर्यावरणीय चेतना जगाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, बल्कि यह संस्था की सतत विकास और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

इस आयोजन के दौरान सहायक वन संरक्षक-सह-वनों के क्षेत्र पदाधिकारी अरविंद कुमार, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दलीप कुमार बैठा एवं डॉ. विक्रम कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी सुश्री खुशबू एवं शिवम सिन्हा, तथा वनपाल निरंजन कुमार ने प्रतिभागियों के सक्रिय सहभाग की सराहना की। साथ ही, उन्होंने पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Comment