मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024- 25 जानें किसे मिलेगा लाभ !

Written by Subhash Rajak

Updated on:

दोस्तों बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024- 25 चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बिहार में मौजूद छात्राओं को 12वीं पास करने पर आर्थिक मदद की जाती है जिससे वह अपने आगे की पढ़ाई को पूरा कर सके।

ऐसे में अगर आप भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024- 25 के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है।

इस लेख के मदद से हमने बताया है कि बिहार सरकार कैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024- 25 के मदद से बिहार के छात्रों को मदद कर रही है।

साथ ही हम आपको इस लेख में यह बताएंगे कि कैसे आप इस योजना में अप्लाई करके इसका लाभ उठा सकते हैं और इस योजना में अप्लाई करने की पात्रता क्या है।

अगर आप इस योजना से जुड़ी किसी भी बात को विस्तार से जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को ध्यान से पूरा पढ़ें।

मुख्य बिंदुविवरण
योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024- 25
उद्देश्यबिहार की कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी12वीं पास करने वाली बालिकाएँ
आर्थिक सहायता₹25,000
लाभार्थियों की संख्याएक परिवार में अधिकतम 2 बेटियाँ
पात्रता शर्तें1. बिहार का निवासी होना चाहिए
2. परिवार में 2 बेटियाँ ही योजना का लाभ उठा सकती हैं
3. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार
4. अविवाहित बालिकाएँ
5. 12वीं पास होना अनिवार्य
6. सरकारी नौकरी न हो
जरूरी दस्तावेजआधार कार्ड, मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, 12वीं पास की मार्कशीट
आवेदन प्रक्रिया1. ई-कल्याण पोर्टल की वेबसाइट पर जाएं
2. “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” लिंक पर क्लिक करें
3. रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें
4. आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
5. फॉर्म सबमिट करें
योजना के लाभबेटियों को आर्थिक मदद के साथ उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, समाज में सामाजिक समानता और विकास को बढ़ावा देना
FAQ1. इस योजना के तहत 12वीं पास बालिकाओं को ₹25,000 मिलता है
2. योजना का मुख्य उद्देश्य 12वीं पास बालिकाओं को आर्थिक मदद करना है
3. योजना में आवेदन ई-कल्याण वेबसाइट से होता है
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024- 25 बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में आई है। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार की कन्याओं को उच्च शिक्षा में जाने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस योजना के तहत, 12वीं पास करने वाली बालिकाओं को ₹25000 की वित्तीय सहायता मिलेगी।

यह सहायता बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा के अंत तक किस्तों में दी जाएगी। यह योजना सिर्फ एक परिवार की दो बेटियों को ही लागू होगी।

इस योजना से न केवल बेटियों का भविष्य बेहतर होगा, बल्कि यह महिलाओं के शिक्षा को बढ़ावा देगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगा। इससे समाज में सामाजिक समानता और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार के द्वारा यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की बालिकाएं उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित हों और उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो।

इसका मकसद है कि बिना किसी आर्थिक तंगी के, बिहार की कन्याएं अच्छे से पढ़ाई कर सकें। इस योजना के माध्यम से, बिहार सरकार कन्याओं के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता देती है, ताकि वे अपने भविष्य को स्वतंत्रता से चुन सकें।

इस योजना के अंतर्गत, सरकार उन परिवारों के सहायता करती है जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद बुरी हो सकती है और जो अपनी कन्या की शिक्षा के लिए परेशानी में हो सकते हैं।

इस योजना के माध्यम से, सरकार समाज में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रही है, और कन्याएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए उन्हें समर्थन प्रदान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की पात्रता।

● मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत लाभ पाने के लिए लाभार्थी को बिहार का स्थानीय निवासी होना जरूरी है।
● इस योजना के अंतर्गत एक परिवार में सिर्फ दो ही बेटियों का इसका लाभ मिलेगा, ताकि इस योजना के मदद से ज्यादा से ज्यादा परिवारों को मदद मिल सके।
● इस योजना के अंतर्गत सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ही मदद मिलेगी।
● इस योजना में आवेदन करने वाले बालिकाओं की शादी नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह सिर्फ अविवाहित बालिकाओं के लिए ही है।
● इसके अंतर्गत अप्लाई करने के लिए आपको 12 में कक्षा पास होना अनिवार्य है।
● इस योजना में सिर्फ वही बालिकाएं अप्लाई कर सकती है जिनके घर में कोई भी सरकारी नौकरी ना हो ताकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरुरी दस्तावेज।

अगर कोई भी बालिका मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अप्लाई करना चाहते हैं तो उनके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है, जो कि निम्न है:-

● आधार कार्ड
● मोबाइल नंबर
● आय प्रमाण पत्र
● निवास प्रमाण पत्र
● बैंक खाता विवरण
● पासपोर्ट साइज फोटो
● 12वीं पास की मार्कशीट

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अप्लाई कैसे करें

अगर कोई भी वाली का मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अप्लाई करना चाहती है तो इसके लिए वह ई कल्याण के ऑफिस जा सकती है।

इसके अलावा अगर आप अपने घर बैठे ही इस योजना में अप्लाइ करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:-

● इस योजना में अप्लाई करने के लिए आपको ई-कल्याण पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट edudbt.bih.nic.in पर जाना है।
● होम पेज पर “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करें” के लिंक पर क्लिक करना है।
● यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
● इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, कुल अंक, और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
● लॉगिन करने के बाद, आपको कन्या उत्थान योजना का आवेदन फॉर्म मिलेगा।
● आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी और फिर आपको मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। फिर, आपको फॉर्म को सबमिट करना होगा।
● इस तरह, आप आसानी से Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FAQ:

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 12th पास बालिकाओं को कितना रुपया मिलता है?
उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 12th पास बालिकाओं को ₹25,000 मिलता है।

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में मौजूद 12th पास बालिकाओं को आर्थिक मदद करना है, जिससे वह आगे की पढ़ाई पूरी कर सके।

प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अप्लाई कहां से होता है?
उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अप्लाई ई कल्याण के ऑफिसियल वेबसाइट से होता है। https://ekalyan.cgg.gov.in/

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 के बारे में विस्तार से बताया है। दोस्तों बिहार सरकार द्वारा चलाया गया यह एक ऐसा योजना है जिसके अंतर्गत 12वीं पास बालिकाओं को आर्थिक मदद की जाती है

जिसके द्वारा वह अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सके। ऐसे में इस योजना से जुड़ी कोई भी बात को आप जानना चाहते हैं या इस योजना में कैसे अप्लाई किया जाता है, के बारे में जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को ध्यान से पूरा पढ़ें।

उम्मीद है कि इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी, इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment