जीवक आम्रवन : जीवक, भगवान बुद्ध के मित्र व शिष्य तो बिंबिसार के निजी चिकित्सक ! 

Written by Subhash Rajak

Updated on:

नमस्कार दोस्तों ! आज हम इस लेख के माध्यम से जीवक आम्रवन के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जो बिहार राज्य के राजगीर शहर के पास स्थित हैं | जीवक प्राचीन भारत के एक प्रसिद्ध चिकित्सक और surgeon थे |

यह प्राचीन काल के सबसे प्रसिद्ध चिकित्सक थे | ये भगवान बुद्ध के निजी चिकित्सक , मित्र और शिष्य थे और साथ ही ये राजा बिम्बिसार के भी निजी चिकित्सक थे |

जीवक एक आयुर्वेदिक गुरु थे और वे चिकित्सा के लिए हर्बल और कई अन्य प्राकृतिक उपचारों का उपयोग करते थे। जीवक अपने आयुर्वेदिक ज्ञान और चिकित्सा कौशल के लिए जाने जाते थे|

ऐसा कहा जाता है कि

जीवक ने मस्तिष्क और मोतियाबिंद सर्जरी सहित कई अन्य कठिन सर्जरी की थी।

यह स्थान अपने एतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता हैं | जीवक का आम्रवन राजगीर के पर्यटक स्थलों में से एक हैं | आपको भी यह मंदिर का भ्रमण जरूर करना चाहिए | चलिए इस लेख को आगे को बढ़ाते हैं और इस प्रसिद्ध जीवक आम्रवन के बारे में चर्चा करते हैं |

जीवक आम्रवन से जुड़ी जानकारियाँ

राजगीर से कुछ ही दूरी पर जीवक आम्रवन स्थित हैं | ऐसा कहा जाता है कि यह भगवान बुद्ध और राजा बिम्बिसार के समय के चिकित्सक जीवक का आम का बाग था।

इसे एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक और धार्मिक स्थल माना जाता है। यह आम्रवन पाँचवी सदी का हैं | जीवक का आम का बगीचा हरे-भरे हरियाली से घिरा हुआ था और यह स्थान आम के बग़ीचे से घिरा हुआ था ।

भगवान बुद्ध अपने शिष्यों के साथ यहाँ निवास किया करते थे | पर्यटक इस बगीचे में घूम सकते हैं और शांतिपूर्ण माहौल का आनंद ले सकते हैं। यह स्थान बोद्ध धर्म के लिए अत्यधिक महत्व रखता है|

और तीर्थयात्रा के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। एक प्राचीन अभयारण्य के अवशेष भी यहां पाए जा सकते हैं, जिसके बारे में माना जाता है कि इसे जीवक द्वारा चलाया जाता था।

जीवक आम्रवन का महत्व

जीवक आम्रवन एक महत्वपूर्ण एतिहासिक स्थल हैं | क्योंकि इसका संबंध जीवक और भगवान बुद्ध के साथ हैं | एतिहासिक कथाओं के अनुसार यह आम्रवन भारत का सबसे प्राचीन आम का बगीचा हैं |

यह स्थल भगवान बुद्ध से जुड़ा हुआ हैं क्योंकि बुद्ध यहाँ आए थे और यहीं ठहरे थे | यह आम्रवन बोद्ध धर्म और इतिहास में जीवक के योगदान का प्रमाण हैं | यह स्थल बोद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण और पवित्र स्थल हैं |

यह स्थल पाँचवी सदी का हैं जो सांस्कृतिक आदान- प्रदान और कई अन्य पेड़- पोधों, पक्षियों और अन्य जीवों के लिए यह गृह हैं | यह स्थल शैक्षिक महत्व भी रखता हैं क्योंकि यह स्थान बोद्ध धर्म से जुड़ा हुआ हैं जो आने वाले पीड़ियों को बोद्ध धर्म का महत्व और ज्ञान मिल सकेगा |

यह जीवक आयुर्वेदिक ज्ञान का भी प्रतीक हैं क्योंकि वे प्राकृतिक सामग्रियों से चिकित्सा करते थे जो हमे प्रकृति के साथ जुड़ने को प्रेरित करता हैं और हमे आयुर्वेदिक ज्ञान को प्राप्त करने की प्रेरणा देता हैं |

जीवक आम्रवन के आसपास के आकर्षित स्थल 

राजगीर के पास स्थित जीवक आम्रवन के आसपास कई अन्य आकर्षित स्थल हैं जिसका आप भ्रमण कर सकते हैं | जैसे राजगीर रोपेवे , राजगीर हॉट स्प्रिंग्स इत्यादि ऐसे कई अन्य  पर्यटन स्थल हैं जिसका आप भ्रमण कर सकते हैं और इन सब के इतिहास के बारे में जान सकते हैं |

जीवक आम्रवन कैसे पहुंचे?

प्रिय पर्यटकों जीवक आम्रवन बिहार राज्य के राजगीर शहर के पास स्थित हैं जिसके लिए आपको सबसे पहले नालंदा आना होगा क्योंकि राजगीर नालंदा जिले में स्थित हैं |

इसके लिए आप हवाई मार्ग , ट्रेन या सड़क मार्ग का चयन कर सकते हैं | नालंदा पहुँचने के पश्चात आप राजगीर के लिए प्रस्थान करेगे जिसके लिए आप  बस या टैक्सी का चयन कर सकते हैं फिर राजगीर से कुछ ही दूरी पर यह प्रसिद्ध जीवक आम्रवन स्थित हैं |

जीवक आम्रवन की यात्रा करने का सर्वोत्तम समय 

प्रिय पर्यटकों इस आम्रवन की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय ऑक्टोबर से मार्च के बीच हैं | हालाकी आप फ़रवरी से अप्रैल के बीच भी इसकी यात्रा करने आ सकते हैं |

इन महीनों में वातावरण काफी अनुकूल साबित होगा हैं आप सभी के लिए और यात्रा करने के लिए इससे अच्छा समय कुछ नहीं हो सकता हैं |

और आप इस आम्रवन की यात्रा अप्रैल- मई के महीनों में भी कर सकते हैं क्योंकि यह आम का बग़ीचा हैं और आम गर्मियों के मॉसम में मिलता हैं तो इस यात्रा को रोचक बनाने के लिए आप इन महीनों में भी या सकते हैं | यह आम्रवन हर दिन खुला रहता हैं | (सोमवार – रविवार)

जीवक आम्रवन टिकट 

प्रिय पर्यटकों आप सभी को जान कर हैरानी होगी कि इस आम्रवन का भ्रमण करने के लिए आपको कोई टिकट नहीं लगती |

यह बिल्कुल निः शुल्क हैं | 

पर्यटकों के लिए सुझाव 

प्रिय पर्यटकों आप सभी के सुविधा के लिए कुछ सुझाव प्रस्तुतः हैं |

  • अपने सामान की सुरक्षा खुद करे |
  • अपने साथ नाश्ता और पानी रखे ताकि आप यात्रा के समय ऊर्जावान रहे |
  • आसपास के स्थलों का भी भ्रमण करे और उसके इतिहास के बारे में जाने |
  • स्थलों का आनंद ले और उसकी यादे एकत्र करे |
  • समय का ध्यान रखें |

जीवक कौन थे ?

जीवक एक आयुर्वेदिक गुरु और चिकित्सक थे | और ये बुद्ध के निजी चिकित्सक, शिष्य और मित्र थे |

 जीवक आम्रवन किस सदी का हैं ?

जीवक आम्रवन पाँचवी सदी का है |

जीवक  आम्रवन का महत्व क्या हैं ?

जीवक  आम्रवन एतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता हैं |

जीवक आम्रवन किस राज्य में हैं ?

जीवक आम्रवन बिहार राज्य में हैं |

जीवक आम्रवन किसका था ?

जीवक आम्रवन चिकित्सक जीवक का था |

निष्कर्ष 

इस लेख के द्वारा आपने जीवक आम्रवन के महत्व और इससे जुड़ी कई जानकारियों के बारे में जाना | यात्रा के दौरान मिलने वाले अनुभव और सुझावों का पालन करना आवश्यक हैं ,

जिससे आपकी यात्रा सुखद और सुरक्षित हो सके और आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो | हम आशा करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा | और आपके मन में किसी भी प्रकार के प्रश्न या आप हमे कुछ बताना चाहते हैं तो आप हमारे कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं | 

धन्यवाद 

आपका दिन शुभ हो !


Leave a Comment