जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने मॉडल स्कूल इंटर स्तरीय ओंकार प्रवेशिका विद्यालय का किया निरीक्षण,

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अजीत कुमार जहानाबाद अपना नालंदा

दिनांक 14 मई को जिला पदाधिकारी, अलंकृता पाण्डेय द्वारा जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत मॉडल स्कूल इंटर स्तरीय ओंकार प्रवेशिका विद्यालय केशरबाग, खैरा, जामूक का मॉडल स्कूल मानकों के अनुरूप विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा मॉडल विद्यालय में विभागीय दिशा निर्देशनुसार होने वाली मानकों यथा शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना विद्यालय भवन, कक्षाओं की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था, छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, खेल मैदान स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, अन्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।
निरीक्षण में छात्र उपस्थिति अत्यंत कम पाई गई। विद्यालय में नामांकित कुल 589 विद्यार्थियों में से मात्र 165 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए।
साथ ही, 12वीं में भी कला संकाय में नामांकित 57 में से 15 कक्षा में उपस्थित थे जिला पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई । जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उपलब्ध शिक्षकों में से किसी सक्षम शिक्षक द्वारा लैब प्रारंभ कराते हुए भविष्य में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए भी नियमित प्रायोगिक कक्षाएं संचालित कराने का निर्देश दिया गया।
करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी शिक्षा विभाग के उदासीन रवैया के कारण स्कूल पढ़ाई की स्थिति नहीं सुधार रही है। जिला पदाधिकारी के नाराज़गी से स्पष्ट हो रहा था।
स्मार्ट क्लास निरीक्षण के दौरान संचालित नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक पर असंतोष व्यक्त की,इसे अविलंब क्रियाशील कराने का निर्देश दिया। विद्यालय परिसर में खेल मैदान पर अतिक्रमण का शिकार है।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति, जिला सूचना एवं संपर्क पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment