राजगीर में इंडियन इंकलाब पार्टी के सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ

Written by Subhash Rajak

Published on:

सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता, नेताओं ने रखे विचार

अपना नालंदा संवाददाता
राजगीर। इंडियन इंकलाब पार्टी ने सोमवार को नालंदा जिले के राजगीर प्रखंड अंतर्गत मोरा गांव में अपने सदस्यता अभियान का भव्य शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रो. के. राज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के उद्देश्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रो. राज ने कहा कि इंडियन इंकलाब पार्टी देश के समग्र विकास और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने उपस्थित युवाओं एवं आमजनों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़कर बदलाव की इस मुहिम को मजबूती दें।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। सभी ने एकमत से सदस्यता अभियान को जनांदोलन बनाने का संकल्प लिया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.आई.पी. गुप्ता की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इंडियन इंकलाब पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ को बुलंद कर रही है। सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं, महिलाओं और आमजन को राजनीति में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के नालंदा जिलाध्यक्ष रमेश पान ने कहा,

“हमारा टाइटल ‘तांती’ है, हम जाति से ‘पान’ हैं और वर्ष 1936 से ही अनुसूचित जाति में शामिल हैं। आज़ादी के बाद 1950 में भी पान समाज को अनुसूचित जाति में मान्यता मिली। हमारे समाज के साथ वर्षों से हकमारी हो रही है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

इस अवसर पर अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार तांती, प्रदेश उपाध्यक्ष (अखिल भारतीय पान महासंघ) अनिता कुमारी गुप्ता, पार्टी के प्रदेश कोर कमिटी सदस्य साहेब तांती, बेगूसराय जिला महिला अध्यक्ष शोभा देवी, आर. के. राजू (प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय पान महासंघ), नितीश कुमार पान, धीरज कुमार पान, जामुन तांती, परमेश्वर तांती, नंदू तांती समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment