रत्नागिरी पर्वत के जंगल में फंसे विदेशी पर्यटक, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Written by Subhash Rajak

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)।रत्नागिरी पर्वत के घने जंगलों में रास्ता भटक कर फंसे दो विदेशी पर्यटकों को रविवार देर रात राजगीर पुलिस ने चलाए गए एक त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से सुरक्षित बचा लिया।

रात्रि करीब 8:00 बजे शांति स्तूप पर प्रतिनियुक्त बीएसएपी जवान द्वारा राजगीर थाना प्रभारी को सूचना दी गई कि रत्नागिरी पहाड़ की ओर से “Help me”, “Hello” और सीटी जैसी आवाजें आ रही हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक त्वरित रेस्क्यू टीम गठित कर मौके पर रवाना की गई।

करीब दो घंटे की मशक्कत और जंगल में गहन सर्च के बाद दोनों विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया और थाना लाया गया। पूछताछ में पर्यटकों ने बताया कि वे बौद्ध धर्म से प्रभावित होकर बौद्ध सर्किट स्थलों के भ्रमण पर निकले हैं। रविवार को वे शांति स्तूप देखने रोपवे से ऊपर गए थे और वहां से अशोक पथ की ओर चले गए। लौटते समय वे रास्ता भटक कर जंगल में खो गए।

पुलिस ने उन्हें थाना में प्राथमिक पूछताछ व सत्यापन के बाद उनके ठहरने के स्थान “वर्मी टेम्पल” तक सुरक्षित पहुंचाया।

फंसे हुए विदेशी पर्यटकों की पहचान जेम्स पिगॉट — नागरिकता: आयरलैंड तथा राफेल रायोन — नागरिकता: वेनेजुएला के रुप में कि गई है।

रेस्क्यू टीम मे सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर,रमण कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, राजगीर,धर्मेश गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक, राजगीर,प्रवीण प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक, राजगीर तथा बीएसएपी के सशस्त्र जवान शामिल थें।
प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टला, और विदेशी पर्यटकों की जान समय रहते सुरक्षित बचा ली गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना की जा रही है।

Leave a Comment