अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत एवं कार्यकर्ताओं से परिचय, साथ ही आगामी कार्यों की रूपरेखा और समीक्षा करना रहा।
बैठक की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करती है और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि नालंदा जिले की सातों विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है।
उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों में टीम गठित कर संगठनात्मक कार्यों में गति लाएं। साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराएं और जनता से गहरा जुड़ाव बनाएं।
इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, रामसागर सिंह, जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह, रीना कुमारी, उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, वीरेन्द्र गोप, मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, उपेन्द्र राजवंशी, तेजस्विता राधा, रवि राज, रंजू कुमारी, साबो देवी, जिला मीडिया सह प्रभारी एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, अमरकांत भारती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभा में अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में मदन प्रसाद सिंह, मनोज कुमार चौधरी, सोनू कुमार हिंदू, धीरज पाठक, मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजीव कुमार, बिट्टू कुमार, अभिनंदन पाण्डेय, मुकेश कुमार, धनंजय कुमार, राजकिशोर प्रसाद, मंजय चंद्रवंशी, सूरज चंद्रवंशी, अमित शान सिंह, नीरज कुमार डब्ल्यू, प्रवीला देवी, खुश्बू देवी, विपीन कुमार, राजू माहुरी, प्रशांत भदानी, ललन कुमार, मणिकांत पासवान, गोपाल कुमार, सुभाष प्रसाद सिंह, आनंद शंकर उर्फ चिक्कू सिंह सहित कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल रहे।