शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. रामराज सिंह का योगदान सदैव याद किया जाएगा

Written by Sanjay Kumar

Updated on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। चंडी स्थित डॉ. रामराज सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को महान शिक्षाविद् एवं बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रामराज सिंह की 105वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। डॉ. रामराज सिंह स्मारक संस्थान के तत्वावधान में आयोजित समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे नेताओं, शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
पूर्व विधायक सह महाविद्यालय सचिव अनिल सिंह ने कहा कि डॉ. रामराज सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज में शैक्षणिक जागरूकता की नई राह दिखाई। चंडी में महिला महाविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना था, जो आज सार्थक हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष जयंती समारोह आयोजित कर उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।


समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस नेता राजीव कुमार मुन्ना ने की। पूर्व अध्यक्ष बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस राजकुमार राजन, नरेंद्र कुमार विकल, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमाल अहमद भल्लू और कांग्रेस प्रवक्ता राहुल मिश्रा सहित अन्य लोगों ने डॉ. रामराज सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचार, शैक्षणिक योगदान एवं सामाजिक सेवाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश कुमार अकेला, सुनील कुमार, लालजीत पासवान, विष्णुदेवानंद पांडेय, तनिक सिंह, किशोर कुमार, रमेश कुमार, गरीब यादव, प्राचार्य सत्येंद्र कुमार, शशिभूषण उर्फ टुनटुन, ज्ञानेंद्र कुमार, अर्जुन यादव, निरंजन कुमार, लाली प्रसाद, मंजौर प्रसाद, डॉ. रघुवंश सिन्हा, शुभदेव नेताजी, मृत्युंजय कुमार और शुभम कुमार मौजूद रहे। मंच संचालन राजीव कुमार मुन्ना ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह ने किया

Leave a Comment