नीट में सफलता पाने वाली नूरसराय की बेटी को पूनम सिन्हा ने दी शुभकामनाएं, बताया प्रेरणास्रोत

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड अंतर्गत यमुना पुर गांव की बेटी ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे जिले का नाम रोशन किया है। यमुना पुर निवासी अजय कुमार की पुत्री ने प्रतिष्ठित नीट (NEET-UG) परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 327वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि ओबीसी श्रेणी में उन्हें 19वां स्थान मिला है।

इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे नालंदा जिले के लिए यह गर्व का क्षण है। ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखने वाली इस होनहार छात्रा ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से यह सफलता हासिल की है।

जन सुराज पार्टी महिला विंग की जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

मंगलवार को जन सुराज पार्टी महिला विंग की जिलाध्यक्ष एवं बेन से जिला परिषद सदस्य पूनम सिन्हा यमुना पुर पहुंचीं और मेधावी छात्रा से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूनम सिन्हा ने कहा –

“इस बेटी की मेहनत, लगन और समर्पण सचमुच सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इसने साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। इसकी सफलता से समाज की अन्य बेटियों को भी बड़ी प्रेरणा मिलेगी।”

उन्होंने छात्रा के माता-पिता को भी बधाई दी और कहा कि उनकी परवरिश और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

गांव में खुशी का माहौल, लोगों ने दी शुभकामनाएं

इस खबर के फैलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

Leave a Comment