अपना नालंदा संवाददाता
हरनौत। तेलमर पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएचओ शत्रुध्न साह ने बताया कि बनगच्छा गांव से दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही ललुआडीह गांव में दो दिन पूर्व हुई फायरिंग की घटना में स्व. अरविंद सिंह के पुत्र संतोष सिंह और बबलू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि यह घटना गोतिया के आपसी विवाद से जुड़ी थी, जिसमें संजय सिंह और उनके अन्य सहयोगियों ने सोनू कुमार पर गोली चलाई थी। गोली सोनू के दाहिने पैर में लगी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। सोनू ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।




