गंगा दशहरा पर मकुनंदन विगहा में 24 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
थरथरी ।स्थानीय प्रखंड के जैतपुर पंचायत अंतर्गत मकुनंदन विगहा गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में गुरुवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत वैष्णव आचार्य पंडित हेमंत भानु जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। उन्होंने बताया कि यह अखंड कीर्तन ग्रामवासियों के कल्याण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरे राम-हरे कृष्ण के संकीर्तन से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया है।

देवी स्थान के पुजारी संतोष कुमार ने जानकारी दी कि यह कीर्तन गांव के सभी श्रद्धालु ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा है। सभी लोग फलाहार रहकर भक्ति में लीन हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सौहार्द की भावना प्रबल होती है।

Leave a Comment