“अहिल्याबाई होलकर की प्रेरणा से हो रहा धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण : विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी”

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बेन। महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर शनिवार को बेन बाजार में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी उपस्थित थे। उन्होंने महारानी के योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर देश के धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण करा रहे हैं।

विधान पार्षद ने कहा कि अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, विष्णुपद, बद्रीनाथ, केदारनाथ, रामेश्वरम जैसे मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। वे एक न्यायप्रिय, धार्मिक, संघर्षशील और कुशल शासिका थीं। आज देश को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के इतिहास में भुला दिए गए महान व्यक्तित्वों को सम्मान दिया जा रहा है, जिसमें अहिल्याबाई भी शामिल हैं।

मंच संचालन जिला मीडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई को “पुण्यश्लोक” की उपाधि मिली थी, जो पांडव युधिष्ठिर, भगवान विष्णु और राजा नल जैसे महान व्यक्तियों को ही प्राप्त हुई।

इस अवसर पर भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता और पाल समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment