पूर्व भाजपा अध्यक्ष परमानंद प्रसाद के निधन पर पार्टी नेताओं ने जताया गहरा शोक, बताया अपूरणीय क्षति

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
नूरसराय । नूरसराय प्रखंड के पूर्व भाजपा अध्यक्ष परमानंद प्रसाद के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एक दिन पूर्व हुए इस असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

भाजपा नेता राजेश पांडे ने कहा कि परमानंद प्रसाद की अचानक मौत से पार्टी को भारी क्षति पहुंची है। वे पार्टी के लिए तन, मन और धन से समर्पित थे और संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। वे हमेशा सभी को साथ लेकर चलने का कार्य करते थे और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते थे।

शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार गुप्ता, शंकर साव, रामकृष्ण कुमार, राजेश्वर प्रसाद, जितेंद्र साव, आशुतोष कुमार समेत कई अन्य नेता शामिल थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Leave a Comment