नमस्कार दोस्तों आज आप इस ब्लॉग में Top 10 Buddhist places in Nalanda के बारे में पढ़ेंगे | नालंदा अपने समृद्ध और इतिहास के कारण विश्वप्रसिद्ध हैं| नालंदा बिहार राज्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका बोद्ध धर्म के साथ काफी पुराना संबंध है | तो चलिए इस लेख को आगे बढ़ाते है और आपको नालंदा में शीर्ष 10 बोद्ध स्थल के बारे में विस्तृत जानकारी देते है|
1. नालंदा विश्वविद्यालय खंडर (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
Contents
- 1 1. नालंदा विश्वविद्यालय खंडर (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
- 2 2. सारिपुत्र स्तूप (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
- 3 3. काले बुद्ध (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
- 4 4.विश्व शांति स्तूप (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
- 5 5. करंदा टैंक (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
- 6 6. ग्रीधकूट पर्वत (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
- 7 7. वज्र विद्या फुलाहारी बोद्ध मंदिर (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
- 8 8. सप्तपर्णी गुफ़ा (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
- 9 9. मुस्तफ़ापुर (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
- 10 10. सारिलचक गाँव (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
- 11 निष्कर्ष | Conclusion
- 12 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न?
नालंदा विश्वविद्यालय खंडर या जिसे हम नालंदा खंडर कह रहे, विश्व का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय था जिसका निर्माण 427 ई के आसपास कुमारगुप्त I ने करवाया था | यह एक विश्व प्रसिद्ध शिक्षा का केंद्र और बोद्ध मठ था |
यहाँ लगभग 10,000 छात्र शिक्षा प्राप्त करने आते थे और इस विश्वविद्यालय में 2000 से अधिक अध्यापक थे| समय के साथ-साथ इस विश्वविद्यालय को कई बार नष्ट करने की कोशिश की गई लेकिन आज इसके अवशेष को संभाल कर रखा गया है और यह एक मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में दुनिया भर में प्रसिद्ध है |
यहाँ दूर-दूर से लोग इस विश्वविद्यालय का भ्रमण करने आते है और यह एक प्रसिद्ध ज्ञान का केंद्र है जिसकी मदद से हम अपने भारत के इतिहास के बारे में समझ सकते है |
2. सारिपुत्र स्तूप (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
सारिपुत्र स्तूप भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्य सारिपुत्र को समर्पित है | यह स्तूप नालंदा विश्वविद्यालय खंडर परिसर में ही बना हुआ है और इस स्तूप से सारिपुत्र से जुड़े अवशेष को रखा गया है | स्तूप पिरामिड आकार का बना हुआ है|
3. काले बुद्ध (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
नालंदा विश्वविदीलय खंडर के पास स्थित इस काले बुद्ध का मंदिर में विराजमान भगवान बुद्ध की प्रतिमा 7 वीं शताब्दी की हैं जिस समय नालंदा विश्वविद्यालय में देश – विदेश से छात्र शिक्षा प्राप्त करने आते थे |
ऐसा कहा जाता हैं कि किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ्य में परेशानी या किसी भी प्रकार का कष्ट हो तो यहाँ बुद्ध जी की सच्चे मन से आराधना करने से और इन्हे तेल चढ़ाने से उनके सारे कष्ट ,परेशानियाँ दूर हो जाती हैं |
इस मंदिर में भगवान बुद्ध की काले रंग की 9 फुट ऊंची प्रतिमा है जो भूमिस्पारा मुद्रा में स्थित है और यह मूर्ति ब्लैक बसाल्ट रॉक (black basalt rock) से निर्मित है |
4.विश्व शांति स्तूप (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
विश्व शांति स्तूप नालंदा जिले के राजगीर में स्थित है प्रसिद्ध बोद्ध स्थल है | यह स्तूप बोद्ध धर्म का एक प्रतीक है और यहाँ भगवान बुद्ध के जीवन और उपदेशों को प्रदर्शित किया गया है | यह स्तूप हरी-भरी हरियाली और प्राकृतिक सौन्दर्य से घिरा हुआ है |
5. करंदा टैंक (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
करंदा टैंक की इतिहास की बात की जाए तो इस स्थान पर भगवान बुद्ध अपने प्रवास के दौरान इस तालाब में स्नान करते थे जिससे हमे यह पता चलता है की यह करंदा टैंक भगवान बुद्ध के कालखंड से जुड़ा हुआ है |
इस स्थान पर बोद्ध भिक्षु निवास करते थे और साथ ही बोद्ध धर्म के उपदेशों का प्रचार प्रसार करते थे | यह स्थल बोद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण पवित्र तीर्थस्थल के रूप में है |
6. ग्रीधकूट पर्वत (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
राजगीर, नालंदा का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है, जहाँ का ग्रिधकूट पर्वत बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद पवित्र माना जाता है।
कहते हैं, यहीं भगवान बुद्ध ने अपने शिष्यों को महत्वपूर्ण उपदेश दिए थे। अगर आप शांति, प्रकृति और आध्यात्म का संगम महसूस करना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। पर्वत की चोटी तक पहुँचने के लिए रोपवे का मज़ा लिया जा सकता है, जिसका शुल्क सिर्फ ₹100 प्रति व्यक्ति है।
यह सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है, और निकटतम रेलवे स्टेशन राजगीर है। अगर आप यहाँ आ रहे हैं, तो आरामदायक जूते पहनें, पानी की बोतल साथ रखें और खूबसूरत नज़ारों को कैद करने के लिए कैमरा जरूर लाएँ। यहाँ का हर पल आपको एक अलग ही सुकून देगा!
7. वज्र विद्या फुलाहारी बोद्ध मंदिर (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
वज्र विद्या फुलाहारी बोद्ध मंदिर नालंदा जिले के बिहारशरीफ शहर में स्थित एक मंदिर है जो बोद्ध शिक्षा, ध्यान और आध्यात्मिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है |
इस मंदिर का वातावरण पर्यटकों और श्रद्धालुओं को शांति प्रदान करता है | वज्र विद्या फुलाहारी बोद्ध मंदिर का परिसर हरी-भरी हरियाली और प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है |
8. सप्तपर्णी गुफ़ा (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
सप्तपर्णी गुफा नालंदा जिले राजगीर शहर में स्थित एक महत्वपूर्ण बोद्ध स्थल है और ऐसा कहा जाता है कि पहला बोद्ध संगीति का आयोजन यहीं आयोजित हुआ था | यह स्थल आसपास की पहाड़ियों और सौन्दर्य से घिरा हुआ है जो आपको एक शांत वातावरण प्रदान करेगा |
9. मुस्तफ़ापुर (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
नालंदा विश्वविद्यालय से लगभग 3 km की दूरी पर स्थित मुस्तफ़ापुर नामक गाँव है जिसका इतिहास बोद्ध धर्म से जुड़ा है | मुस्तफ़ापुर को हाल ही में पुरातात्विक महत्वों के अंतर्गत शामिल किया गया है | यहाँ भगवान बुद्ध की राजसी मुद्रा में विराजमान मूर्ति पाई गई है और यह स्थान बोद्ध धर्म के यूनानियों के लिए एक महत्वपूर्ण और बेहद खास स्थल है |
10. सारिलचक गाँव (Top 10 Buddhist places in Nalanda)
सारिलचक गाँव नालंदा विश्वविद्यालय के खँड़रों से करीब 1.5 km की दूरी पर स्थित है | सारिलचक नालंदा के इतिहास का एक महातपूर्ण हिस्सा है, यहाँ बोद्ध धर्म और गुप्त काल से जुड़ी कई सारे अवशेष मिले है | जहां भगवान बुद्ध के दो शिष्यों की मूर्तियां मिली हैं और भगवान बुद्ध के मुख्य शिष्य सारिपुत्र के जन्मस्थान के प्रमाण मिले हैं।
निष्कर्ष | Conclusion
आज अपने इस ब्लॉग में नालंदा जिले में स्थित Top 10 Buddhist places के बारे में जाना| आपको इन सभी स्थलों की यात्रा जरूर करनी चाहिए जिससे आप भारत के इतिहास को सामने से देख और समझ सकेंगे| हम आशा करते है आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न?
1. नालंदा कैसे पहुँचे?
उत्तर – नालंदा बिहार राज्य में स्थित है यहाँ तक आने के लिए आप हवाई, सड़क या रेल मार्ग का चयन कर सकते है | निकटतम हवाई अड्डा : जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा , पटना , निकटतम रेल्वे स्टेशन : नालंदा रेल्वे स्टेशन, निकटतम बस स्टेशन : नालंदा बस स्टेशन
2. राजगीर और नालंदा विश्वविद्यालय खँड़रों के बीच कितनी दूर है?
उत्तर – राजगीर और नालंदा विश्वविद्यालय खँड़रों के बीच 14 km की दूरी है |
3. नालंदा का प्रशासनिक मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर – नालंदा का प्रशासनिक मुख्यालय बिहारशरीफ है |
4. विश्व शांति स्तूप कहाँ स्थित है?
उत्तर – विश्व शांति स्तूप राजगीर में स्थित है |
5. नालंदा जिले में कितने अनुमंडल है ?
उत्तर – नालंदा जिले में तीन अनुमंडल है |