अजीत कुमार
जहानाबाद (अजीत कुमार)। जिला समाहरणालय स्थित अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडे के कार्यालय कक्ष में बुधवार को विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस केंद्र में पदस्थापित पु०अ०नि० (पुलिस अवर निरीक्षक) अरविंद कुमार के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडे ने सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अरविंद कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान कार्यालय का माहौल भावुक हो गया। लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए अरविंद कुमार विदाई के दौरान भावुक नजर आए। उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं पदाधिकारियों ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक पड़ाव है, लेकिन सेवाकाल के दौरान किए गए कार्य और सहयोग की स्मृतियां हमेशा बनी रहती हैं। उन्होंने अरविंद कुमार के आगामी जीवन में बेहतर स्वास्थ्य और सुख-शांति की कामना की।
विदाई समारोह में पुलिस विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अरविंद कुमार को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदा किया। समारोह के अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी और सफल भविष्य की मंगलकामना की।







