नालंदा कॉलेज में ‘रेड रन-2026’ का आयोजन, एड्स जागरूकता दौड़ में युवाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। नालंदा कॉलेज के ऐतिहासिक मैदान में शुक्रवार को एड्स जागरूकता के उद्देश्य से जिला स्तरीय रेड रन-2026 का आयोजन किया गया। पांच किलोमीटर की इस चयन दौड़ में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने खेल-कूद विभाग के सहयोग से हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद बालक वर्ग में अमन कुमार, कृष्ण कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार और शिवशंकर का चयन किया गया। वहीं बालिका वर्ग में सुरुचि कुमारी, निक्की कुमारी, सृष्टि कुमारी, अंकिता कुमारी और सोनी कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनित स्थान प्राप्त किया।


आयोजकों ने बताया कि चयनित सभी प्रतिभागी 13 जुलाई को राजकीय डिग्री कॉलेज, राजगीर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में नालंदा कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर कॉलेज के स्पोर्ट्स काउंसिल के डॉ. शशि भूषण भट्ट एवं दिलीप कुमार पटेल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. उपेन मंडल, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. श्रद्धा कुमारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ. राजदेव कुमार, डॉ. संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment