संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। जनता दल यूनाइटेड के नालंदा जिला कार्यालय में शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मुगलों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और मातृभूमि की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। हल्दीघाटी का युद्ध और जंगल-जंगल भटकते हुए भी देश के सम्मान की रक्षा करना हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन युवाओं के लिए साहस और राष्ट्रप्रेम की मिसाल है। उन्होंने कहा कि एक योद्धा हार सकता है, लेकिन अन्याय के सामने कभी झुकता नहीं है।

कार्यक्रम में जदयू प्रवक्ता गुलरेज अंसारी, डॉ. धनंजय कुमार देव, राजनीश कुमार सिंह, छात्र अध्यक्ष प्रीतम राज उर्फ सन्नी पटेल, राहुल कुशवाहा, आदित्य कुमार, संजीत यादव, पवन शर्मा, अशगर शमीम, अजय पटेल, दिग्विजय नारायण सिंह, भवानी सिंह, जनार्दन पंडित, विश्वास सिंह, सन्नी महतो, डॉ. सौरभ प्रकाश, महमूद बख्खो, संजय पासवान, पप्पू खां रोहेला, अरविंद सिंह, संजीव पटेल, निशांत चंद्रवंशी, बिट्टू कुशवाहा, अमित कुमार, रिक्की, अजय ठाकुर, मो. मेराजुद्दीन, बब्लू सिंह, संजीत पासवान, अमजद सिद्दकी, संजय कुशवाहा, रंजीत कुमार सिंह, संजय राम, बंटी चंद्रवंशी, युगल किशोर मुखिया, सुरेश प्रसाद, रोहित कुमार, अर्णव आर्या, विभूति रंजन, जयसेन गौतम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







