हरियाली संग सजी सावन की शाम, लायंस क्लब ने बांटी खुशियों की सौगात

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। हरियाली, उमंग और पारिवारिक एकता का प्रतीक सावन महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन लायंस क्लब ऑफ नालंदा की ओर से रविवार को बाबुरबन्ना स्थित एलीट गार्डन रेस्टोरेंट में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया और सावन की खुशियों का आनंद उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की महिला सदस्यों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। हरे रंग की साड़ियों में सजी महिलाओं ने दीप जलाकर समारोह को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। पूरे परिसर में सावन के गीतों, तालियों और उत्साह का माहौल बना रहा।

क्लब अध्यक्ष लायन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि सावन महोत्सव केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि खुशियों, आपसी सौहार्द, प्रेम और पारिवारिक एकता का उत्सव है। इसमें माताओं, बहनों और बच्चों की भागीदारी कार्यक्रम को और खास बनाती है।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए मनोरंजक खेल, महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, श्रेष्ठ दंपती सम्मान और पारिवारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाले 10 परिवारों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। ये आकर्षक उपहार क्लब सदस्य लायन प्रदीप कुमार के प्रतिष्ठान गिफ्ट बाबा जनरल स्टोर की ओर से प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के लिए रात्रिभोज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सचिव डॉ. राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष लायन दिवाकर सिंह, परियोजना अध्यक्ष लायन राजकमल प्रसाद, मीडिया प्रभारी लायन रविशंकर कुमार गुप्ता सहित क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Rotary Club of Tathagata celebrated Independence Day with patriotism and pledged to serve the nation.

Leave a Comment