हरिओम कुमार
हरनौत (अपना नालंदा)। स्थानीय प्रखंड के सरथा स्थित संत पॉल इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बिहारशरीफ में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, रिले, खो-खो और कराटे सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य बीजू थॉमस ने बताया कि डिस्कस थ्रो में समीक्षा वर्मा, हैमर थ्रो में पीयूष राज तथा कराटे में राजवीर और शशांक शेखर ने स्वर्ण पदक जीता। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मेहफीना जेहरीन ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
अंडर-17 खो-खो में विद्यालय की टीम उपविजेता रही। टीम में आदर्श कुमार, गौरव कुमार, पीयूष राज, प्रभात कुमार, पीयूष कुमार, अंशु राज, अभिज्ञान, हंसराज, अशोक कुमार, पिंकू कुमार और आयुष कुमार शामिल रहे।
एथलेटिक्स में प्रभात कुमार, गीत पांडे, दृष्टि कुमारी, आदित्य सिंह, आयुष कुमार और संजना कुमारी ने रजत पदक हासिल किए। कराटे में दिव्या पटेल, शिवपूजन कुमार और खुशी पटेल तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कृशु पटेल और दिव्या पटेल ने रजत पदक जीते। डिस्कस थ्रो में संजना कुमारी तथा भाला फेंक में वागीश पांडे और सुहानी कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 400 मीटर रिले में भी खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक जीते।
प्रबंधक वीणा बीजू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।







