झामाडीह में सयाजी सीड्स की मक्का फसल प्रदर्शनी, बंपर उत्पादन देख किसानों में उत्साह

Written by Sanjay Kumar

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिन्नू
नूरसराय (अपना नालंदा)। नूरसराय प्रखंड के अंधना पंचायत अंतर्गत झामाडीह गांव में शुक्रवार को सयाजी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मक्का फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के 1010 मक्का बीज से तैयार फसल का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रखंड के सैकड़ों प्रगतिशील किसान एवं महिला किसानों ने भाग लेकर उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त की।

फसल प्रदर्शनी का आयोजन झामाडीह गांव के प्रगतिशील किसान वीरेंद्र प्रसाद के खेत में किया गया था। खेत में लगी मक्का की फसल को देखकर किसानों ने बेहतर उत्पादन एवं पौधों की गुणवत्ता की सराहना की। कार्यक्रम में सयाजी सीड्स के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक शम्भू कुमार तथा विपणन पदाधिकारी श्रीनिवास कुमार ने किसानों को उन्नत बीज एवं आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी।

प्रगतिशील किसान वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सयाजी सीड्स के 1010 मक्का बीज से कम लागत और कम खाद में भी बंपर उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि तेज आंधी और तूफान के बावजूद मक्का की फसल नहीं गिरी, जिससे किसान काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी गुणवत्तापूर्ण बीज का उपयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक शम्भू कुमार ने कहा कि सयाजी सीड्स का मक्का अन्य कंपनियों की तुलना में कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाला बीज है। यह विभिन्न रोगों के प्रति सहनशील है तथा विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन देता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि संतुलित मात्रा में खाद एवं समय-समय पर कीटनाशक का प्रयोग करने से फसल को कीट एवं रोगों से बचाया जा सकता है।

उन्होंने खरीफ मौसम में धान की खेती को लेकर भी किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सयाजी सीड्स का “2023 धान” प्रभेद किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह धान लगभग 135 दिनों में तैयार हो जाता है तथा खाने में स्वादिष्ट होने के कारण बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलती है। उन्होंने किसानों को धान का बिचड़ा लगाने से पहले बीज उपचार करने की सलाह दी।

विपणन पदाधिकारी श्रीनिवास कुमार ने कहा कि खेती में बीज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। यदि किसान गुणवत्तापूर्ण बीज का चयन करेंगे तो उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होंगे तो देश और प्रदेश भी खुशहाल होगा।

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान रामकिशुन प्रसाद, अनिल प्रसाद, अरविंद प्रसाद, सुभाष प्रसाद, सुमन महतो, रंजीत महतो, शैलेश महतो, अर्जुन महतो, विजय महतो, दानों देवी, शांति देवी, सुलेखा देवी, विक्रेता भोला कुमार, रवि कुमार, अर्जुन कुमार, अखिलेश प्रसाद, सरयुग प्रसाद, महेश प्रसाद, संतोष कुमार, लकी मुआजम, सूरज प्रसाद सिन्हा, मनीष कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment